Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

चमोली में ग्राम प्रधान की अनोखी चुनौती: “जब तक सड़क ठीक नहीं, जमीन पर बैठा रहूंगा”

चमोली (पोखरी विकासखंड): चमोली के पोखरी विकासखंड में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य नहीं होने के कारण स्थानीय समस्याएं बढ़ रही हैं।

This slideshow requires JavaScript.

बीडीसी बैठक के दौरान जौरासी-तोणजी-किमोठा मोटर मार्ग की दुर्दशा पर चर्चा करते हुए ग्राम किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी भड़क उठे और विरोध जताने के लिए जमीन पर बैठ गए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सड़क पर मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक वह हर बैठक में इसी तरह जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का समर्थन

ग्राम प्रधान के इस विरोध को वहां मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी समर्थन दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा है।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

इस मामले को लेकर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधान शांत हुए।

चमोली की यह घटना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर गंभीर चेतावनी भी है।

Leave a Reply