भोजपुर टीचर कमलेश राय कांड: महिला दारोगा की चैट से CBI को बड़ी लीड
आरा (भोजपुर): जिले के चर्चित टीचर कमलेश राय के लापता होने के मामले में सीबीआई को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। जांच एजेंसी ने महिला दारोगा अंजली के कथित दूसरे बॉयफ्रेंड रुपेश चौबे की व्हाट्सएप चैट रिकवर कर ली है, जिसमें मामले की गुत्थी सुलझाने वाले अहम सुराग मौजूद हैं।
चैट में खुला सच
सुरागों के मुताबिक, रुपेश ने कमलेश से लगातार बातचीत की और अपने दुखड़ा साझा किया। चैट में रुपेश ने लिखा कि दारोगा अंजली लगातार उसे गालियां देती है और मोबाइल व सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने के बावजूद लगातार कॉल करती रही। उसने कमलेश को बताया, "मैं अब अंजली की बिल्कुल नहीं सुनूंगा, इस बार उसने मुझे इतना गिरा दिया है कि मुझे अपनी ही नजर में शर्म आ रही है।"
रुपेश ने धमकी भरे अंदाज में भी लिखा कि अंजली ने उसे जॉब का धौंस दिखाया और अगर उसने विरोध किया तो प्रतिक्रिया दी जाएगी। वह लगातार अपने हताश भाव व्यक्त करता रहा और लिख...










