विदेश में पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब: आसान पैसे की मशीन नहीं, नियम बेहद सख्त
विदेश में पढ़ाई करना हर भारतीय छात्र का सपना बन चुका है, लेकिन इसके खर्चे लाखों में हैं। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जैसे देशों में फीस, रहने और खाने का खर्चा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में छात्र पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम जॉब कर अपने खर्चे कम कर सकते हैं, लेकिन इसके नियम बेहद सख्त हैं।
विदेशी देशों में पार्ट-टाइम जॉब की अनुमति और नियम इस प्रकार हैं:
अमेरिका
विदेशी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान हफ्ते में 20 घंटे कैंपस के भीतर काम करने की इजाजत है। छुट्टियों में फुल-टाइम जॉब कर सकते हैं। ऑफ-कैंपस जॉब की अनुमति केवल ‘ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग’ (OPT) या ‘करिकुलर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग’ (CPT) के तहत आर्थिक जरूरतों के मामले में मिलती है।
ब्रिटेन
ब्रिटेन में स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान सप्ताह में 20 घंटे काम कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की छुट्टियों में फुल-टाइम जॉब की इजाजत होती है। स्टडी वीजा नियमों का पाल...










