Wednesday, April 1

भारत में बड़ी कंपनियां और अच्छी सैलरी के बावजूद, क्यों लौटना नहीं चाहते विदेश जाने वाले भारतीय?

हर साल हजारों भारतीय विदेश में नौकरी की तलाश में निकलते हैं, लेकिन इनमें से कई कभी वापस भारत लौटना नहीं चाहते। इसके पीछे वजहें सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा जैसी अनेक फैक्टर्स हैं।

This slideshow requires JavaScript.

कनाडा में रहने वाले इमिग्रेशन एक्सपर्ट सुजीत दहिया के अनुसार, विदेश में रहने वाले भारतीयों को साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल मिलता है, साथ ही भ्रष्टाचार और कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन 9 मुख्य कारणों को साझा किया, जिनकी वजह से लोग अपने देश लौटने में हिचकते हैं:

  1. बेहतरीन जीवनशैली: भारत में पैसा तो कमाया जा सकता है, लेकिन जीवन स्तर विदेश में बेहतर मिलता है।

  2. विश्व स्तरीय शिक्षा: बच्चों को सिर्फ स्किल ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिलती है।

  3. साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण: रहने के लिए स्वच्छ और आरामदायक जगह मिलती है।

  4. कम भ्रष्टाचार और सुचारू सिस्टम: नियम हर किसी पर समान रूप से लागू होते हैं।

  5. बच्चों और परिवार की सुरक्षा: माता-पिता रात में चैन से सो सकते हैं।

  6. फ्री या सब्सिडाइज्ड शिक्षा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से उपलब्ध होती है।

  7. मुफ्त या आसान स्वास्थ्य सुविधाएं: लोन या खर्चा किए बिना इलाज संभव।

  8. काम और प्रोफेशन की प्राथमिकता: जॉब को इज्जत और ग्रोथ के साथ महत्व दिया जाता है।

  9. समान नियम और अवसर: पावर या प्रभाव का असर नहीं होता, हर कोई बराबरी पर है।

सुजीत दहिया ने बताया कि हालांकि भारत में अच्छे अवसर और कमाई है, लेकिन बेहतर जीवनशैली, सुरक्षा, शिक्षा और काम के सही अवसर विदेश में ही मिलते हैं। यही कारण है कि भारतीय अक्सर अपने देश लौटने का निर्णय टाल देते हैं।

Leave a Reply