शहबाज सरकार ने उठाया बड़ा कदम: पाकिस्तान में नए प्रांत बनाने की तैयारी, बिलावल भुट्टो भी नाराज
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लंबे समय से टली हुई नए प्रांत बनाने की बहस अब तेजी पकड़ रही है। शहबाज शरीफ सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए छोटे प्रांत बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
सरकार में मंत्री अब्दुल अलीम खान ने कहा,"सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा से तीन-तीन छोटे प्रांत बनाए जाएंगे। हमारे पड़ोसी देशों में छोटे प्रांत सफल रहे हैं, हमें भी यह मॉडल अपनाना चाहिए।"
हालांकि, सत्ता सहयोगी और पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो इस योजना से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले साउथ पंजाब को अलग प्रांत बनाया जाए और फिर आगे बढ़ें। पीपीपी ने पारंपरिक रूप से सिंध के विभाजन का विरोध किया है और बिलावल का यह बयान सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नए प्रांत बनाने के पीछे सेना प्रमुख असीम म...










