अमेरिका करेगा पाक F-16 बेड़े का अपग्रेड, 686 मिलियन डॉलर का पैकेज, भारत की सुरक्षा पर सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े को अपग्रेड करने जा रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को औपचारिक रूप से 686 मिलियन डॉलर (लगभग 6174 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव भेजा है। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच सुरक्षा संतुलन पर नए सवाल खड़े कर रहा है।
पैकेज में क्या शामिल है
अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) के अनुसार, इस अपग्रेड पैकेज में कुल 37 मिलियन डॉलर का प्रमुख रक्षा उपकरण (MDE) और 649 मिलियन डॉलर का सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और लॉजिस्टिकल सपोर्ट शामिल है।
92 लिंक-16 टैक्टिकल डेटा लिंक सिस्टम: जैम-रेसिस्टेंट युद्धक्षेत्र संचार नेटवर्क, जो अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं में इस्तेमाल होता है।
6 Mk-82 इनर्ट 500-पाउंड बम बॉडी: ट्रेनिंग और टेस्टिंग के लिए।
यह अपग्रेड पाकिस्तान के ब्लॉक-52 और मिड-लाइफ (MLU) F-16...










