भारत पर ‘जीत’ के बाद JF-17 बेचने के दावे, शहबाज का बयान ब्रह्मोस हमले और एयरबेस नुकसान के बावजूद पाकिस्तान का दावा
पाकिस्तान, जो 1971 की जंग में आधा मुल्क खो चुका था, अब भी अपनी सैन्य उपलब्धियों को लेकर ‘विजेता’ होने का दावा करता है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि “पिछले साल की सैन्य सफलताओं के बाद पाकिस्तान का रक्षा उत्पादन और मजबूती से बढ़ा है।”
पाकिस्तानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सऊदी अरब, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, सूडान और लीबिया जैसे देशों को JF-17 लड़ाकू विमान बेच रहा है। हालांकि, इन देशों में लीबिया के अलावा किसी ने भी पाकिस्तान के दावों की पुष्टि नहीं की है।
शहबाज का बयान और सैन्य उपलब्धियां
शहबाज शरीफ ने बताया कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने तैमूर सिस्टम का सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जबकि पाकिस्तान नेवी ने LY-80 सिस्टम का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन सफलताओं से पाकिस्तान की रक्षा क्ष...










