
शिमला: नर्सिंग की सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है।
इस भर्ती में बीएससी नर्सिंग या GNM डिप्लोमा धारक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। कुल रिक्तियां 390 पदों की हैं और यह हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड निवासियों के लिए है।
असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए योग्यता:
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थान से बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
-
या GNM (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
-
हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य।
-
हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
-
केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
वेतन और चयन प्रक्रिया:
-
प्रारंभिक वेतन ₹25,000/- प्रति माह (5 साल की अवधि तक)।
-
चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया:
-
पहली बार आवेदन कर रही उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगइन कर पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें।
-
लेटेस्ट कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क ₹800 भरें (फॉर्म में सुधार करने पर ₹100 शुल्क)।
-
फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: उम्मीदवारों को पहले चरण में लिखित परीक्षा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
यह अवसर बीएससी और GNM पास महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश में सरकारी नर्सिंग करियर शुरू करने का बेहतरीन मौका है।
