
नई दिल्ली/भारत: नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया एनटीए (NTA) द्वारा शुरू कर दी गई है। 8 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे) है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सूक्ष्म भूल भी भारी पड़ सकती है, इसलिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
नीट 2026 के लिए 8 जरूरी गाइडलाइंस:
-
आधार कार्ड अनिवार्य:
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड को ही पहचान प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। अन्य आईडी प्रूफ देने पर अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे, और पहचान सत्यापित न होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। -
ऑनलाइन प्रक्रिया:
नीट यूजी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। फोटो, सिग्नेचर, थंब इंप्रेशन और फीस ऑनलाइन जमा करें। कोई दस्तावेज़ पोस्ट, ईमेल या व्हाट्सएप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। -
सही मोबाइल और ईमेल:
रजिस्ट्रेशन के दौरान भरा गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अभ्यर्थी या अभिभावक का ही होना चाहिए। एनटीए द्वारा कन्फर्मेशन पेज, स्कोर कार्ड और अन्य कम्युनिकेशन इसी पर भेजा जाएगा। -
फॉर्म सबमिट के बाद बदलाव नहीं:
आवेदन सबमिट होने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता। गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। -
कोड का चयन सही करें:
-
2026 में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोड 01।
-
पहले से क्वालिफाई कर चुके छात्रों के लिए कोड 02 से 07।
-
-
आधार और अन्य प्रमाण पत्र अपडेट:
आवेदन से पहले आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD) अपडेट होना चाहिए। -
सही पता भरें:
घर का कॉरेस्पॉन्डेंस और परमानेंट एड्रेस सही तरीके से, पिन कोड सहित भरें। कोचिंग सेंटर या किसी अन्य स्थान का पता न भरें। -
फोटो की तैयारी:
6-8 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ तैयार रखें। फॉर्म से लेकर एडमिशन तक एक जैसी फोटो का उपयोग अनिवार्य है।
नीट 2026 आवेदन शुल्क (कैटेगरी वाइज):
-
जनरल: ₹1,700
-
जनरल EWS/OBC NCL: ₹1,600
-
SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: ₹1,000
-
विदेश से आवेदन करने वाले: ₹9,500
एनटीए ने साफ-साफ कहा है कि फॉर्म भरने में गलती या फर्जी दस्तावेज अपलोड करने पर पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। इसलिए आवेदन से पहले नीट यूजी 2026 सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है।
महत्वपूर्ण तारीखें:
-
नोटिफिकेशन जारी: 8 फरवरी 2026
-
फॉर्म भरना शुरू: 8 फरवरी 2026
-
फॉर्म की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे)
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे)
-
सुधार की तारीख: 10 से 12 मार्च 2026
