बांग्लादेश में सेना प्रमुख के ‘सॉफ्ट तख्तापलट’ की कोशिश नाकाम, NSA रहमान की साजिश फेल
ढाका: बांग्लादेश में सियासी और सैन्य उथल-पुथल लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद से देश में कई गुट उभर आए हैं। इसी बीच एक नई खींचतान सामने आई है, जो सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के बीच देखी गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने NSA खलीलुर्रहमान की एक बड़ी ‘सॉफ्ट तख्तापलट’ जैसी साजिश को नाकाम किया है। दावा किया जा रहा है कि रहमान ने सेना के उच्च पदों पर अपने वफादार अफसरों को नियुक्त करने की योजना बनाई थी, ताकि जमां को कमजोर किया जा सके।
NSA खलीलुर्रहमान का प्लान
अमेरिका के करीबी खलीलुर्रहमान ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शाहीनुल हक और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CGS) लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम के रिटायर होने का फायदा उठाया। उनका उद्देश्य था इन खा...









