Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

भारत की 36 अरब डॉलर की राफेल महाडील से फ्रांस की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट, GDP में बढ़ोतरी तय

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर होने जा रही ऐतिहासिक महाडील से फ्रांस को भारी आर्थिक लाभ मिलने वाला है। करीब 36 अरब डॉलर (लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये) की इस डील को फ्रांसीसी मीडिया ने अपनी अर्थव्यवस्था के लिए “गेमचेंजर” बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सौदे से फ्रांस की GDP में कुछ प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।

 

फ्रांस की प्रतिष्ठित डिफेंस वेबसाइट Avions Legendaires के अनुसार, भारत अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने जा रहा है। इस समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर होने की संभावना है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे।

 

मेक इन इंडिया के तहत भारत में निर्माण

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे के पहले चरण में 90 नए राफेल F4 विमान भारत को कम और मध्यम अवधि में मिलेंगे, जिनका निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत में किया जाएगा। साथ ही भारतीय वायुसेना के पास मौजूद 36 राफेल विमानों को F4 स्टैंडर्ड में अपग्रेड किया जाएगा।

 

दूसरे चरण में फ्रांस में बनेगा राफेल F5

 

डील के दूसरे चरण में 24 राफेल F5 लड़ाकू विमानों का एक अलग बैच शामिल होगा। ये सभी विमान फ्रांस में ही बनाए जाएंगे, जिससे डसॉल्ट एविएशन और फ्रांसीसी डिफेंस इंडस्ट्री को जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा।

 

F5 अपग्रेड को लेकर अभी अड़चन

 

हालांकि, राफेल F5 वेरिएंट को लेकर भारत और फ्रांस के बीच कुछ तकनीकी और अधिकार संबंधी अड़चनें अभी बनी हुई हैं। खासतौर पर यह साफ नहीं है कि भारत अपने राफेल F4 विमानों को स्वतंत्र रूप से F5 स्टैंडर्ड में अपग्रेड कर पाएगा या नहीं। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला बाकी है।

 

राफेल पर बढ़ा भारतीय वायुसेना का भरोसा

 

फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ अभियानों में राफेल के प्रभावी इस्तेमाल के बाद भारतीय वायुसेना का भरोसा इस फाइटर जेट पर और मजबूत हुआ है। यही कारण है कि यह डील राफेल की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब मानी जा रही है।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यह सौदा तय होता है तो यह भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगा और साथ ही फ्रांस की डिफेंस इंडस्ट्री को आने वाले कई वर्षों तक स्थिर ऑर्डर और आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।

 

 

Leave a Reply