Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

Rajasthan Budget 2026: छात्रों और युवाओं के लिए 10 बड़ी घोषणाएँ, लैपटॉप के लिए 20,000 और नई परीक्षा एजेंसी

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में छात्रों और युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में कई बड़े ऐलान किए हैं। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को पेश किए गए इस बजट में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एनटीए की तर्ज पर राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) की स्थापना करने का ऐलान किया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए 20,000 रुपये का ई-वाउचर, फ्री स्कूल यूनिफॉर्म, ‘ड्रीम प्रोग्राम’ और स्वरोजगार योजना जैसी घोषणाएँ की गईं।

This slideshow requires JavaScript.

छात्रों और युवाओं के लिए 10 प्रमुख घोषणाएँ:

  1. स्वरोजगार योजना: 30,000 युवाओं को बिना ब्याज 10 लाख रुपये तक लोन मिलेगा। अल्पसंख्यक छात्रों को लोन का समय पर भुगतान करने पर ब्याज में 2% छूट।

  2. नई परीक्षा एजेंसी: RSTA बनाई जाएगी, जो ऑनलाइन और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन करेगी।

  3. ड्रीम प्रोग्राम: कॉलेज छात्रों के लिए चलाया जाएगा, इसका लाभ 50,000 छात्रों को मिलेगा।

  4. फॉरेन लैंग्वेज प्रोग्राम: अंग्रेजी, जापानी और कोरियन जैसी भाषाओं की शिक्षा दी जाएगी। वर्तमान में 1,000 युवाओं को लाभ होगा।

  5. स्किल्स डेवलपमेंट: हर जिले में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ टेक्नो हब खोले जाएंगे। जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। हॉस्पिटैलिटी, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में 1,000 युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा।

  6. लैपटॉप के 20,000 रुपये: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को ई-वाउचर प्रदान किया जाएगा।

  7. फ्री स्कूल यूनिफॉर्म: पहली से आठवीं कक्षा के 40 लाख छात्रों को 250 करोड़ रुपये खर्च कर यूनिफॉर्म मुफ्त में दी जाएगी।

  8. 400 स्कूल मॉडर्न होंगे: 1,000 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों को स्मार्ट बोर्ड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, बिल्डिंग एज लर्निंग एड जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

  9. शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति बढ़ी: कारगिल युद्ध और उसके बाद शहीद या दिव्यांग सैनिकों के बच्चों को 2500 रुपये प्रति वर्ष दी जाएगी।

  10. जादुई पिटारा योजना: स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेल-कूद पर भी जोर, 323 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके साथ ही सरकार ने वोकेशनल एजुकेशन प्रोग्राम का विस्तार किया है। अब 4,019 स्कूलों के साथ अगले साल तक 500 अन्य स्कूलों में भी यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए 51.10 करोड़ रुपये खर्च कर संसाधनों, उपकरणों और विशेषज्ञों की व्यवस्था की जाएगी।

दीया कुमारी ने कहा, “हमारा बजट छात्रों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास पर केंद्रित है। शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।”

Leave a Reply