भारत अब कनाडा को अमेरिका का ‘छोटा भाई’ नहीं मान रहा: भारतीय हाई कमिश्नर ट्रंप की नीतियों ने तोड़े कनाडा-अमेरिका के पुराने संबंध, भारत-कनाडा रिश्तों में सुधार की उम्मीद
ओटावा।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के संभावित भारत दौरे से भारत और कनाडा के रिश्तों में नया दौर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश पटनायक ने कनाडाई अख़बार द ग्लोब एंड मेल को इंटरव्यू में कहा कि भारत अब कनाडा को अमेरिका का 'छोटा भाई' नहीं मानता।
ट्रूडो के समय रिश्ते बुरे हुए थे
2023 में पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगातार आरोप लगाने के कारण दोनों देशों के संबंध न्यूनतम स्तर पर चले गए थे। उस समय दोनों देशों ने अपने-अपने डिप्लोमेट्स को वापस बुला लिया था। ट्रूडो खुलकर खालिस्तानियों का समर्थन कर रहे थे, जबकि अमेरिका भी कनाडा के पक्ष में खड़ा नजर आया।
ट्रंप ने बदले खेल के नियम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और कनाडा के सदियों पुराने 'भाई-भाई' संबंधों को चुनौती दी। ट्रंप ने कनाडा को 51वां राज्य तक कह दिया और F-35 विमान डील कैंसिल करने क...










