फोन का टाइप-सी पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं, इन 5 गैजेट्स से बढ़ाएं फोन की ताकत
आजकल ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन के टाइप-सी पोर्ट को केवल चार्जिंग के लिए ही इस्तेमाल करते हैं, जबकि यह पोर्ट आपके फोन के फीचर्स को कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है। टाइप-सी पोर्ट के जरिए कई तरह के एक्सटर्नल गैजेट्स कनेक्ट किए जा सकते हैं, जो फोन को और भी स्मार्ट और बहुउपयोगी बना देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में, जिनसे आपका फोन नए स्तर पर पहुंच सकता है।
प्रोफेशनल माइक्रोफोन से बढ़ाएं ऑडियो क्वालिटी
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीडियो क्वालिटी जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही महत्वपूर्ण है ऑडियो क्वालिटी। टाइप-सी पोर्ट के जरिए आप एक्सटर्नल प्रोफेशनल माइक्रोफोन कनेक्ट कर सकते हैं। इससे रिकॉर्डिंग की क्लैरिटी बढ़ती है और आपका कंटेंट और भी प्रभावशाली बन जाता है।
IR ब्लास्टर से घर के अप्लायंसेज को करें कंट्रोल
अगर आपके फोन में IR ब्लास्...










