Gemini का नया ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर: आपकी मदद करेगा ईमेल, फोटो और सर्च हिस्ट्री के आधार पर
नई दिल्ली: गूगल ने अपने AI मॉडल Gemini में नया फीचर 'पर्सनल इंटेलिजेंस' लॉन्च किया है। यह फीचर Gmail, गूगल फोटोज, यूट्यूब और सर्च जैसे गूगल ऐप्स से जुड़कर यूज़र्स को अधिक व्यक्तिगत और काम आने वाली मदद देगा। अमेरिका में यह फीचर पहले ही रोलआउट हो चुका है, और जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसे काम करेगा पर्सनल इंटेलिजेंस
पर्सनल इंटेलिजेंस यूज़र के पुराने ईमेल, फोटो, वीडियो और सर्च हिस्ट्री के आधार पर मदद करता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप अपनी कार के टायर का साइज या मॉडल याद नहीं कर पा रहे हैं, तो Gemini तुरंत आपकी पुरानी जानकारी देखकर सही जवाब देगा। इसके साथ ही Gemini आपके रोजमर्रा के पैटर्न और जरूरतों को समझकर सुझाव भी देगा।
गूगल लैब, Gemini और AI स्टूडियो के वाइस प्रेजिडेंट जोश वुडवर्ड ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी परिवार के सदस्य रोड ट्रिप पर अक्सर जा...










