Republic Day 2026: दिल्ली में AI के साथ ट्रैफिक प्रबंधन, जाम से बचाने में होगी मदद
नई दिल्ली: इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया है। राजधानी में जाम मुक्त और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए AI आधारित वीडियो से लेकर स्मार्ट कार-कॉलिंग सिस्टम तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
डिजिटल तैयारी से आसान होगा मार्गदर्शन
गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह में इस बार लगभग 77,000 दर्शक शामिल होंगे, जिनमें करीब 8,000 लोग निजी वाहनों से आएंगे। इनके लिए 22 पार्किंग क्षेत्रों में व्यवस्था की गई है। रास्तों और पार्किंग की जानकारी Google Maps और Mappls जैसे नेविगेशन टूल्स से प्राप्त की जा सकेगी।
AI-जनरेटेड वीडियो और रीयल-टाइम नेविगेशन
पहली बार ट्रैफिक पुलिस ने AI की मदद से एनिमेटेड वीडियो तैयार किए हैं। इन वीडियो में गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचने वालों को सुगम रास्ते और पार्किंग की जानकारी ...










