Friday, April 3

Uttar Pradesh

गौतमबुद्ध नगर में 108 एम्बुलेंस का कमाल: दो घटनाओं में बचीं तीन जिंदगियां
State, Uttar Pradesh

गौतमबुद्ध नगर में 108 एम्बुलेंस का कमाल: दो घटनाओं में बचीं तीन जिंदगियां

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: उत्तर प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपने जीवनरक्षक अभियान की पुष्टि की। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में शारीरिक हमले की शिकार 33 वर्षीय महिला को समय पर इलाज देकर जीवन बचाया गया, वहीं गौतमबुद्ध नगर में रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराकर एक नवजात और उसकी मां की जान बचाई गई। संजीवनी बनी आपातकालीन सेवारबूपुरा में रहने वाली महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। UP32 EG 4783 नंबर की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देकर महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। एम्बुलेंस में तैनात EMT सतेंद्र कुमार ने पूरी मानवीय संवेदना और कुशलता के साथ मरीज की देखभाल की। PHC पर ERCP डॉक्टर प्रेमचंद्र ने तत्काल परामर्श और डायक्लोफेनाक इंजेक्शन देकर महिला की जान बचाई। एम्बुलेंस में ही हुआ सुरक्षित प्रसववहीं,...
नोएडा में ‘टशन’ दिखाने के चक्कर में बीटेक छात्र ने मारी टक्कर, गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

नोएडा में ‘टशन’ दिखाने के चक्कर में बीटेक छात्र ने मारी टक्कर, गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा में चचेरे भाई की शादी में रुतबा दिखाने के लिए किराए पर ली गई थार गाड़ी एक बीटेक छात्र के लिए भारी पड़ गई। मंगलवार शाम, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज का छात्र युवराज अपने तीन दोस्तों के साथ सिरौली, लोनी (गाजियाबाद) में चचेरे भाई की बारात में शामिल होने निकला था। पुलिस के अनुसार, युवराज ने अल्फा-1 सेक्टर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी आई-टेन कार और पास में खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद युवराज थार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूछताछ में युवराज ने स्वीकार किया कि शादी में ‘टशन’ दिखाने के लिए उसने थार गाड़ी ली थी। नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने...
बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे लगे गलत दिशा सूचक बोर्ड, राहगीर हो रहे परेशान
State, Uttar Pradesh

बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे लगे गलत दिशा सूचक बोर्ड, राहगीर हो रहे परेशान

बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बीच सहसवान–बिसौली मार्ग पर लगे दिशा सूचक बोर्डों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों के मुताबिक, बिसौली से सहसवान जाने वाले मार्ग पर पहला बोर्ड बाईं ओर बिसौली जाने का संकेत दे रहा है, जबकि वास्तविक दिशा में बिल्सी जाना चाहिए था। वहीं, सहसवान से बिसौली की ओर आने वाले बोर्ड पर दोनों दिशाओं में बिसौली लिखा है, जबकि दाईं ओर बिल्सी का संकेत होना चाहिए था। इन गलत बोर्डों के कारण खासकर रात के समय बाहरी वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं और कई बार लंबा रास्ता तय करके वापस लौटने को मजबूर होते हैं। इससे उनका समय और ईंधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस समस्या से परेशान हैं और रोजाना राहगीरों से मार्ग पूछने के दृश्य आम हो गए हैं। कई यात्री मोबाइल मैप का सहारा लेकर ही अपने गंतव...
मेरठ में अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, SWAT टीम ने दो गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

मेरठ में अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, SWAT टीम ने दो गिरफ्तार

मेरठ: ग्राम पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। ताज गार्डन इलाके में किराए के एक गोदाम में चल रही पिस्टल फैक्ट्री पर एसपी सिटी की SWAT टीम और लोहिया नगर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अधबने और तैयार हथियार बरामद किए गए। एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने गोदाम में छापा मारा। मौके पर आमिर पुत्र नूर इलाही, निवासी नूर वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 32 बोर की 5 पिस्टल, 2 तैयार मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण और 6,500 रुपये नकद बरामद किए। दूसरे आरोपी रिहान पुत्र सागर, निवासी डी-ब्लॉक समर कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट को खरखौदा पुलिस ने गिर...
वाराणसी में STF एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बनारसी यादव ढेर, महेंद्र गौतम हत्याकांड में था वांटेड
State, Uttar Pradesh

वाराणसी में STF एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बनारसी यादव ढेर, महेंद्र गौतम हत्याकांड में था वांटेड

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार देर रात एसटीएफ (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव (45) को मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर सारनाथ थाना क्षेत्र के बरियासनपुर इलाके में हुआ। बनारसी यादव पर हत्या, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था। जानकारी के मुताबिक, बनारसी यादव कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड में मुख्य आरोपी था। पुलिस के अनुसार, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 अगस्त 2025 को सारनाथ के अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के लिए उसने पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी। सूचना मिलते ही STF ने बिछाया जाल एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बरियासनपुर के रास्ते दयालपुर की ओर जा रहा है। इस इनपुट पर एसटीएफ टीम ने इलाके में घेरा...
लखनऊ: शायर मुनव्वर राना की बेटी शिबा राना ने लगाया गंभीर आरोप, पति पर तीन तलाक, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Crime, State, Uttar Pradesh

लखनऊ: शायर मुनव्वर राना की बेटी शिबा राना ने लगाया गंभीर आरोप, पति पर तीन तलाक, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी शिबा राना ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिबा राना ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना, शारीरिक व मानसिक हिंसा, जान से मारने की कोशिश और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शिबा राना दो बच्चों की मां हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शादी के बाद से शुरू हुई प्रताड़ना शिबा राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब, निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि शादी के समय उनके पिता और परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर दहेज दि...
यमुना में बिना ट्रीटमेंट बह रहा सीवर, CPCB की रिपोर्ट ने खोली पोल, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
State, Uttar Pradesh

यमुना में बिना ट्रीटमेंट बह रहा सीवर, CPCB की रिपोर्ट ने खोली पोल, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नोएडा। यमुना नदी में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुप्रीम कोर्ट में पेश अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि नोएडा क्षेत्र से बिना ट्रीट किए सीवर का पानी यमुना नदी में डाला जा रहा है। इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। यह रिपोर्ट विशेष रूप से कोडली स्टॉर्म वॉटर ड्रेन से यमुना में पहुंच रहे दूषित पानी को लेकर तैयार की गई है। CPCB के निष्कर्षों ने नोएडा अथॉरिटी के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें कहा गया था कि शहर में 100 प्रतिशत सीवेज ट्रीट किया जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी का दावा: क्षमता से अधिक STP मौजूद नोएडा अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में बताया कि शहर में कुल 411 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) उपलब्ध हैं, जबकि नोएडा में केवल 240 एमएलडी...
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप का शक
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप का शक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन गेमिंग ऐप की चपेट में थीं, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। रात दो बजे की घटना, गिरने की आवाज से मचा हड़कंप स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे की है। जब सोसायटी में अचानक तीन लोगों के गिरने की तेज आवाज आई तो लोग बाहर दौड़ पड़े। नीचे ...
यूपी में SIR प्रक्रिया: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 6 फरवरी तक भरें फॉर्म 6, BLO के लिए आयोग के निर्देश जारी
State, Uttar Pradesh

यूपी में SIR प्रक्रिया: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 6 फरवरी तक भरें फॉर्म 6, BLO के लिए आयोग के निर्देश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई है। इसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने सभी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहेंगे। बूथ पर एक हेल्प सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, डिलीटेड लिस्ट और मतदाता बनने से संबंधित फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। 2003 की सूची से नाम न जुड़ने पर भी आवेदन संभव कुछ क्षेत्रों से शिकायतें सामने आई थीं कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 की वोटर लिस्ट से मैप नहीं हो रहा, उन्हें आवेदन जमा करने में परेशानी हो रही है। इस पर CEO ...
‘गोली का जवाब गोली से ही देगी पुलिस’—सीएम योगी ने निवेशकों को दी सुरक्षा की गारंटी
Politics, State, Uttar Pradesh

‘गोली का जवाब गोली से ही देगी पुलिस’—सीएम योगी ने निवेशकों को दी सुरक्षा की गारंटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और निवेशकों की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट शब्दों में सामने रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में आने वाले हर निवेशक को सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड (SSS) की पूरी गारंटी देती है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि अपराधी गोली चलाएगा, तो पुलिस भी गोली से ही जवाब देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए फार्मा सेक्टर के उद्योगपतियों और विशेषज्ञों को यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य में उद्योग लगाने वालों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत हर जरूरी अनुमति और सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। एनकाउंटर नीति पर बोले सीएम सीएम योगी ने एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का उल्लेख करत...