मेरठ में सेना भर्ती के नाम पर ठगी का अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, 20 लाख में तय होता था सौदा
मेरठ, 19 जनवरी 2026 (रामबाबू मित्तल) – मेरठ में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टेरिटोरियल आर्मी की लिखित परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से मोटी रकम वसूलने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल 19 लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें 16 युवाओं को ठगी का शिकार बताया जा रहा है।
रविवार को मेरठ स्थित आर्मी स्कूल में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी की लिखित परीक्षा के दौरान, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अनियमितता का पता लगाया। जांच में सामने आया कि 19 अभ्यर्थियों के पास फर्जी प्रवेश पत्र थे।
मुख्य आरोपी रोहित और साथी गिरफ्तार
पूछताछ में युवकों ने बताया कि हापुड़ निवासी रोहित ने उन्हें परीक्षा में पास कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद रोहित को हिरासत में लिया गया, और ...









