Friday, April 3

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या: ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस जांच में गेम लिंक की पुष्टि नहीं
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या: ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस जांच में गेम लिंक की पुष्टि नहीं

गाजियाबाद (विभु मिश्रा): दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में तीन सगी बहनों द्वारा नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े सुसाइड नोट और डायरी में बहनों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए लिखा, “हम कोरिया नहीं छोड़ सकते, कोरिया ही हमारी जिंदगी है। आप हमें आजाद नहीं कर सकते। हम अपनी जान दे रही हैं।” पुलिस की जांच में शुरुआती सूचना के अनुसार, बच्चियां एक ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ी थीं और उन्होंने इसके लिए कोरियन नाम अपनाए थे। हालांकि, एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी ने स्पष्ट किया है कि किसी कोरियन गेम से आत्महत्या का सीधा संबंध अभी तक साबित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “तीनों बहनें कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं और मोबाइल फोन की आदी थीं। परिवार द्वारा मोबाइल फोन रोकने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।” परिजन भी इस मामले में चौंक गए हैं और उनका कहना है कि उन्हें बच्चियों के गेम खे...
बुलंदशहर: नकली दवाओं के रैपर मामले में SSP का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर: नकली दवाओं के रैपर मामले में SSP का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर। जोखाबाद चौकी क्षेत्र में नकली दवाओं के रैपर बनाने की लापरवाही के चलते बुलंदशहर एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी में छापेमारी कर नकली रैपर बनाने वाली मशीन बरामद की थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि औषधि विभाग के सहयोग से की गई छापेमारी में नकली नशीली दवाओं के रैपर बनाने वाली मशीन बरामद हुई थी। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर बुलाकर चौकी में पेश किया गया था, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।...
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: बहनों ने लिखा ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस ने कहा- गेम लिंक पक्का नहीं
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: बहनों ने लिखा ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस ने कहा- गेम लिंक पक्का नहीं

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें तीनों बहनों ने आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। नोट में उन्होंने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएँ साझा की हैं। डायरी में लिखा है, “मम्मी-पापा पूरी डायरी ध्यान से पढ़ना क्योंकि इसमें लिखा हर शब्द सच्चा है। आई एम रियली सॉरी। सॉरी पापा।” इसके अलावा उन्होंने कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में लिखा था, “I am very very alone”, जिससे उनकी अकेलापन और मानसिक पीड़ा जाहिर होती है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ी हुई थीं और इस खेल के लिए उन्होंने अपने लिए कोरियन नाम भी रख लिए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, “हम कोरिया नहीं छोड़ सकते, कोरिया ही हमारी जिंदगी है। आप हमें आज...
कुवैत में शादी, आंध्र प्रदेश में बच्चा और मुजफ्फरनगर में धोखा: शेख सैयदानी ने लगाया आरजू पर धोखाधड़ी का आरोप
State, Uttar Pradesh

कुवैत में शादी, आंध्र प्रदेश में बच्चा और मुजफ्फरनगर में धोखा: शेख सैयदानी ने लगाया आरजू पर धोखाधड़ी का आरोप

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले मोहम्मद आरजू पर आरोप है कि उसने कुवैत में आंध्र प्रदेश की युवती शेख सैयदानी से शादी की और भारत लौटकर उन्हें छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि आरजू पहले से ही शादीशुदा था और उसने जानबूझकर धोखा दिया। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला निवासी आरजू की मुलाकात कुवैत में चित्तूर की रहने वाली शेख सैयदानी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध के बाद कुवैत में विवाह संपन्न हुआ। विवाह के कुछ समय बाद शेख सैयदानी गर्भवती हो गईं। इसके बाद आरजू उन्हें आंध्र प्रदेश में उनके मायके लेकर आया। शेख सैयदानी ने बताया कि कुछ समय तक दोनों साथ रहे, फिर आरजू ने कहा कि वह मुजफ्फरनगर अपने घर जाकर परिवार से बात कर उन्हें लेने आएगा। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरजू वापस नहीं आया। इसी बीच शेख सैयदानी ने बच्ची को जन्म दिया। जब उन...
जाति-धर्म पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग का बैन नहीं लगा सकता: लखनऊ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
State, Uttar Pradesh

जाति-धर्म पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग का बैन नहीं लगा सकता: लखनऊ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

लखनऊ। लखनऊ हाई कोर्ट की बेंच ने जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों या नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान कानून के तहत चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति को केवल जाति या धर्म के आधार पर चुनाव लड़ने से पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं कर सकता। हाई कोर्ट में यह आदेश स्थानीय वकील मोतीलाल यादव द्वारा 2013 में दायर जनहित याचिका पर आया। याचिका जातीय रैलियों और जाति-धर्म आधारित राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर थी। जस्टिस रजन रॉय और जस्टिस एके चौधरी की खंडपीठ ने फैसला देते हुए कहा कि यह विषय विधायिका के क्षेत्राधिकार में आता है। कोई नया प्रावधान जोड़ने या राजनीतिक दलों को पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अधिकार केवल विधायिका के पास है। कोर्ट ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8-ए ही चुनावी कदाचार ...
आईआईटी कानपुर में दो साल में नौ छात्र आत्महत्या, जांच रिपोर्ट न सार्वजनिक करने पर प्रशासन कटघरे में
State, Uttar Pradesh

आईआईटी कानपुर में दो साल में नौ छात्र आत्महत्या, जांच रिपोर्ट न सार्वजनिक करने पर प्रशासन कटघरे में

कानपुर। आईआईटी कानपुर में बीते दो वर्षों में लगातार छात्र आत्महत्या की घटनाओं ने छात्रों और उनके परिजनों को दहशत में डाल दिया है। इस दौरान कुल नौ छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में शोधार्थी रामस्वरूप ईशराम ने 20 जनवरी को कैंपस की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पहली बार जांच कमेटी गठित की है। आईआईटी प्रशासन भी इस समस्या के समाधान के लिए तथ्य जुटा रहा है, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे दोषियों के नाम सार्वजनिक करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पारदर्शिता की कमी के कारण कैंपस में अफवाहें और गलत जानकारी फैल रही हैं। इसके लिए प्रशासन को सभी आत्महत्याओं की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। छात्रों का आरोप है कि संस्थान की डाक्टोरल मॉनिटरिंग कमेटी (डीएमसी) शोध में मदद करने के बजाय मानसिक दबा...
गाजियाबाद में तीन बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला दृश्य
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में तीन बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला दृश्य

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत में तीन नाबालिग बहनों ने सोसायटी की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शी अरुण कुमार, जो घटनास्थल के सामने वाले फ्लैट में रहते हैं, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह रात करीब दो बजे अपनी बालकनी में थे। उन्होंने देखा कि सामने की बालकनी में हलचल थी। पहले उन्हें लगा कि कोई शराब के नशे में है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां तीन बच्चियां रेलिंग पर चल रही थीं। अरुण ने बताया, "मैं जब तक कुछ समझ पाता या किसी को कुछ बता पाता, तीनों ने एक साथ नीचे छलांग लगा दी। दो बहनें तीसरी को अपनी तरफ खींच रही थीं। तीसरी बहन ने अपनी छोटी बहन को पीठ पर बैठाया और सभी तीनों बहनें नौवीं मंजिल से कूद गईं। यह दृश्य जीवन भर मेरी आंखों से नहीं जाएगा।" दूसरे प...
बांदा जेल विवाद: गैंगस्टर रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज
State, Uttar Pradesh

बांदा जेल विवाद: गैंगस्टर रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में कुख्यात स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना की जेल से अनधिकृत रिहाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। जेल पुलिस चौकी के इंचार्ज अनुराग पांडे की तहरीर पर जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जेल अधीक्षक अनिल गौतम और कई बंदी रक्षकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना को अगस्त 2024 में बांदा की मंडल कारागार में निरुद्ध किया गया था। हालांकि, गुरुवार शाम को जेल प्रशासन द्वारा उसकी रिहाई कर दी गई, जबकि इस संबंध में न तो कोई लिखित न्यायिक आदेश था और न ही न्यायालय को सू...
ललितपुर में महिलाओं का हल्लाबोल: शराब की दुकानों में तोड़फोड़, पेटियां सड़क पर फेंकी
State, Uttar Pradesh

ललितपुर में महिलाओं का हल्लाबोल: शराब की दुकानों में तोड़फोड़, पेटियां सड़क पर फेंकी

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवांस गांव में महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। शराब की दुकानों के खिलाफ सड़कों पर उतरते हुए ग्रामीण महिलाओं ने दुकानों के ताले तोड़कर शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया और नष्ट कर दिया। यह घटना मंगलवार को ललितपुर-महरौनी मुख्य मार्ग पर हुई। प्रशासन की अनदेखी से भड़का गुस्सास्थानीय महिलाओं ने इस समस्या को लेकर पहले प्रशासन को कई ज्ञापन दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उनका सब्र जवाब दे गया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल देशी शराब की दुकानों के ताले तोड़े, बल्कि लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शराब की पेटियों को सड़क पर फेंककर बोतलें तोड़ दीं। अंग्रेजी शराब की दुकानों में रखी शराब को भी नष्ट किया गया। पुलिस ने किया काबूघटना की सूचना मिलते ही महरौनी कोतवाली समेत मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ महरौनी रक्ष...
गाजियाबाद में तीन बहनों ने ऑनलाइन गेम का ‘आखिरी टास्क’ पूरा करते हुए दी जान, पिता बोले – “I am sorry papa”
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में तीन बहनों ने ऑनलाइन गेम का ‘आखिरी टास्क’ पूरा करते हुए दी जान, पिता बोले – “I am sorry papa”

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में भारत सिटी सोसायटी की 9वीं मंजिल से तीन बहनों ने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक बहनों की पहचान राखी (12), प्राची (14) और निशिका (16) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनों का कोरियाई ऑनलाइन गेमिंग ऐप के प्रति झुकाव था और उन्होंने गेम का अंतिम ‘टास्क’ पूरा करने के लिए यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में लिखे गए आखिरी शब्दमौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बच्चियों ने लिखा: “True life story, इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है। Read Now, I am sorry papa, really sorry.” पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और गेमिंग ऐप की भूमिका पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गेमिंग ऐप और अंतिम टास्कबच्चियों के पिता चेतन राम ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटियों को इतनी खतरनाक ऑनलाइन...