राजस्थान में मौसम ने बदली करवट: पहली मावठ से किसानों को राहत, कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट
विदा होते साल 2025 की अंतिम रात राजस्थान के लिए मौसम के लिहाज से खास रही। प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में सीजन की पहली मावठ (शीतकालीन वर्षा) दर्ज की गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इस बारिश ने जहां रबी की फसलों को संजीवनी दी, वहीं नए साल के पहले दिन प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की शाम से लेकर देर रात तक झुंझुनूं, सीकर, चूरू, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जोधपुर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बीकानेर और बाड़मेर में तेज बारिश ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया। जैसलमेर और जालोर में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। यह मावठ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई है।
आगे भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने गुरुव...










