राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज बीकानेर–जोधपुर–अजमेर में बारिश, कल जयपुर में मावठ के आसार
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और हल्की बारिश, मावठ, घना कोहरा व शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार
बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पहले से जारी सर्दी का असर और तेज हो सकता है। खासकर रातें अधिक ठंडी होने की संभावना है।
नए साल के पहले दिन जयपुर में बारिश संभव
मौसम विभाग ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकती है। वहीं, 2 जन...










