कोलकाता में बेटा, गांव की हवेली में मां का कत्ल: झकझोर देने वाली घटना
झुंझुनूं: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के गुड़ा (पोंख) गांव में एक बुजुर्ग महिला की अपने ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय सीता देवी महाजन अकेली अपनी पुश्तैनी हवेली में रहती थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य व्यापारिक कार्यों के सिलसिले में कोलकाता में रह रहे थे।
भयावह दृश्य ने पड़ोसियों को किया स्तब्धसोमवार सुबह पड़ोसियों ने हवेली में किसी हलचल के न होने पर जब अंदर झांकना चाहा, तो उनका होश उड़ गए। कमरे के भीतर सीता देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की गला धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई।
संघर्ष के स्पष्ट निशानघटनास्थल पर कमरे का सामान बिखरा हुआ और दीवारें व फर्श खून से सने हुए थे। यह साफ संकेत है कि महिला ने अपने जीवन की आखिरी सांस तक अपराधियों का विरोध किया, लेकिन वह उनकी बेरहमी का शिकार हो गई।
पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड जांच में जुटेसूच...










