अशोक गहलोत का ‘धमाका’: राजस्थान को ‘अशांत’ घोषित करना शर्मनाक, डिस्टर्ब एरिया एक्ट पर सरकार को घेरा
जयपुर।राजस्थान में प्रस्तावित डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए इसे राजस्थान की संस्कृति और परंपरा पर सीधा प्रहार बताया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गहलोत ने कहा कि जिस प्रदेश की पहचान ‘पधारो म्हारे देस’, शांति और भाईचारे से है, उसे ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित करने की सोच बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
‘राजस्थान की आत्मा पर चोट’
अशोक गहलोत ने लिखा कि राजस्थान सदियों से आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक विविधता और अहिंसा का प्रतीक रहा है। ऐसे राज्य को डिस्टर्ब एरिया के दायरे में लाना न केवल उसकी छवि को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि समाज में अविश्वास और भय का माहौल भी पैदा करेगा।उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा।
शांति मॉडल बनाम सांप्रद...










