बुलेट ट्रेन स्टेशन से अहमदाबाद रेलवे की क्षमता में बढ़ोतरी, बनेंगे तीन नए प्लेटफॉर्म
अहमदाबाद। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन पर तैयार हो रहा हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन स्टेशन अब शहर की परिवहन व्यवस्था में नई क्रांति लाने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को स्टेशन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बताया कि इस परियोजना से अहमदाबाद जंक्शन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं। बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण के चलते 10 नंबर प्लेटफॉर्म की दिशा में तीन नए प्लेटफॉर्म के लिए जगह निकल आई है। इसके बन जाने से स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का ठहराव संभव हो सकेगा, जिससे रेल संचालन क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बीच में बन रहा अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन स्टेशनकालुपुर रेलवे स्टेशन, जिसे अहमदाबाद जंक्शन के नाम से भी जाना जात...










