राजस्थान में ग्राहकों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं! बाटा पर जुर्माने के बाद अब सलमान खान को कोर्ट का नोटिस, जानिए पूरा मामला
जयपुर। उपभोक्ताओं को झांसा देने वाले भ्रामक विज्ञापनों पर राजस्थान में लगातार कार्रवाई हो रही है। बाटा शूज कंपनी पर जुर्माना लगाने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और राजश्री कंपनी मुश्किल में फंस गए हैं। कोटा की एक अदालत ने दोनों को भ्रामक दावे के आरोप में नोटिस जारी कर 27 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?राजश्री कंपनी अपने मसालों और इलायची पाउच का प्रचार सलमान खान के जरिए करती है। विज्ञापन में दावा किया गया कि “मसाले के दाने-दाने में केसर है” और “केसरयुक्त इलायची” बेची जा रही है। जबकि केसर की कीमत करीब ₹4 लाख प्रति किलो है और कंपनी के मसाला पाउच मात्र ₹5 में मिलते हैं।इस दावे को भ्रामक और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला बताते हुए भाजपा नेता और हाईकोर्ट एडवोकेट इंद्र मोहन सिंह हनी ने कोटा जिला उपभोक्ता न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए क...










