तेज प्रताप यादव को मिली बड़ी बहन मीसा भारती का आशीर्वाद, कहा– “निर्णय अब महुआ की जनता के हाथ में”
पटना/वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को उनकी बड़ी बहन राजद सांसद मीसा भारती का खुला समर्थन मिला है।मीसा भारती ने कहा कि तेज प्रताप पार्टी से निकाले जाने के बाद अपनी अलग राह पर हैं, लेकिन “वे मेरे छोटे भाई हैं, और एक बड़ी बहन होने के नाते मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं।”
मीसा बोलीं – फैसला जनता करेगी
राजद नेता मीसा भारती ने कहा, “तेज प्रताप अब जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और महुआ से चुनाव मैदान में हैं। वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं, जो पूरी तरह स्वाभाविक है। यह अब महुआ की जनता तय करेगी कि उन्हें क्या चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि “ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी पार्टी ने राघोपुर में भी उम्मीदवार उतारा है और तेज ...










