मुंबई में प्रदूषण पर अलर्ट: कई इलाकों में GRAP-4 लागू, पारा 16 डिग्री से नीचे; जानें—क्या-क्या हुआ बंद
मुंबई। राजधानी दिल्ली की तरह अब मुंबई की हवा भी सांस लेने लायक नहीं बची है। बीते दिनों प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ने और तापमान में तेज गिरावट के बाद बीएमसी ने शहर के कई इलाकों में GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान—स्टेज 4) लागू कर दिया है। यह प्रदूषण नियंत्रण का सबसे सख्त चरण माना जाता है, जिसमें निर्माण गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी जाती है और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।
किन इलाकों में लागू हुआ GRAP-4?
बीएमसी ने जिन क्षेत्रों में GRAP-4 लागू किया है, उनमें शामिल हैं—
मझगांव
देवनार
मलाड
बोरीवली ईस्ट
चकला-अंधेरी ईस्ट
नेवी नगर
पवई
मुलुंड
इन इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' से सीधे 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गया। सोमवार सुबह मुंबई का ओवरऑल AQI 277 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।वडाला और B...










