

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की एम.ए. की कक्षा में प्रवेश लेने से इसलिये इंकार किया गया कि समता पटेल एडवोकेट ने द्वारा सन् 1984 में हायर सेकेन्ड्ररी पास की है और बी.ए. किया है। जबकि विश्वविद्यालय का पोर्टल केवल हाईस्कूल व अंडरमिजिएड 10+2 को ही स्वीकार करता है। पूर्व में जब हायर सेकेन्ड्ररी होती थी, जिसमें 11वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रवेश लिया जाता था, किन्तु हमारा पोर्टल आपको प्रवेश की इजाजत नहीं देता है। ऐसी परिस्थिति में हायर सेकेन्ड्ररी उत्तीर्ण आवेदक का तो भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विक्रम विश्व विद्यालय के उपरोक्त पोर्टल में अतिशीघ्र सुधार किया जाए, जिससे 11वीं परीक्षा उत्तीर्ण व हाई सेकेन्ड्ररी किये गये छात्रों को आसानी से प्रवेश प्राप्त हो सके। गतवर्ष जब मुझे एम.ए. कक्षा में प्रवेश नहीं मिला तो मेरे द्वारा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन को विधिवत सूचना पत्र भी दिया गया किन्तु उनके द्वारा एक वर्ष पश्चात भी मुझे न कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही पोर्टल में सुधार किया गया।



