Tuesday, July 14

This slideshow requires JavaScript.

उज्जैन की बेटी देवांशी ने निशाना मारा गोल्ड पर


राज्य स्पर्धा में 2000 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की बेटी देवांशी गोविल ने इंदौर में गोल्ड मेडल पर निशाना बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक विजय बाली ने बताया की इंदौर में 3 से 8 जुलाई तक बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित की गई, उज्जैन के कोच विराज परिहार के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर देवांशी गोविल ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में एक गोल्ड, एक सिल्वर, दो कांस्य पदक जीतकर उज्जैन का नाम गोरवान्वित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस खेल प्रतिभा को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने भी प्रोत्साहित किया। साथ ही देवांशी को पूर्व ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु बाख़र ने भी निशानेबाजी की नवीन जानकारियां दी थी। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को भारतीय शूटिंग टीम के कोच जयवर्धन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस उपलब्धि पर उज्जैन शहर के खेल जगत हर्ष की लहर हे देवांशी ने इसका सारा श्रेय अपने माता पिता व कोच को दिया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply