नवी मुंबई को पहली बार मिलेगी अंदरूनी मेट्रो! एयरपोर्ट समेत 11 स्टेशन होंगे कनेक्ट
नवी मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र का मेट्रो नेटवर्क अब और बड़ा होने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) के माध्यम से मेट्रो लाइन 8 बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।
यह मेट्रो लाइन पहली बार नवी मुंबई के उपनगरों को सीधे कनेक्ट करेगी और शहर में अपनी ‘इंटरनल मेट्रो’ का निर्माण करेगी। इस लाइन पर 11 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो नवी मुंबई के विकासशील इलाकों को सीधा जोड़ेंगे और ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम करेंगे।
प्रस्तावित रूट और स्टेशनमेट्रो लाइन 8 मानखुर्द से शुरू होकर वाशी-क्रीक ब्रिज पार करेगी और सायन-पनवेल हाईवे से गुजरते हुए नेरुल, सीवुड्स, उल्वे और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगी। प्रस्तावित स्टेशन इस प्रकार हैं:वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरुल सेक्टर 1,...










