कौन बनेगा मुंबई का मेयर? राजेश्री या शीतल, फडणवीस के लौटने पर होगा फैसला
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में मेयर की कुर्सी किसके हाथ लगेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बीएमसी के लॉटरी ड्रॉ में मेयर का पद सामान्य श्रेणी की महिला के लिए रिजर्व किया गया है। दौड़ में पांच से छह महिला पार्षद हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राजेश्री शिरवडकर और शीतल गंभीर देसाई सबसे मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस से लौटने के बाद मेयर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उनके निर्णय पर ही अंतिम फैसला होगा।
राजेश्री शिरवडकर: अनुभव और जनप्रतिष्ठा
वार्ड 172 से दो बार पार्षद रह चुकीं राजेश्री शिरवडकर बीएमसी की हेल्थ और एजुकेशन कमेटी की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं। 47 वर्षीय राजेश्री ने सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट से बीएफए एप्लाइड आर्ट की डिग्री ली है और वे बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव भी हैं। उनके पति मुंबई बीजेपी में अहम पद पर ह...










