हाजी मलंग की चढ़ाई अब 10 मिनट में, 20 साल बाद शुरू हुई फ्यूनिक्यूलर ट्रेन सेवा
ठाणे।
करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्री मलंगगढ़ (हाजी मलंग) तीर्थस्थल तक पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। कल्याण से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित इस पहाड़ी धार्मिक स्थल पर रविवार से 1.2 किलोमीटर लंबी फ्यूनिक्यूलर रेलवे सेवा शुरू हो गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को अब वह कठिन यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, जिसमें पहले लगभग दो घंटे और 2,600 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। अब यह सफर महज 10 मिनट में पूरा होगा।
इस बहुप्रतीक्षित सेवा का उद्घाटन भाजपा विधायक किसान कथोरे ने विधायक सुलभा गायकवाड़ की उपस्थिति में किया। यह परियोजना हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए आस्था का केंद्र माने जाने वाले इस तीर्थस्थल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। हिंदू इसे मलंगगढ़ तो मुस्लिम समुदाय हाजी मलंग दरगाह के नाम से पूजता है।
दो दिन निःशुल्क सेवा
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परियोजना ...










