Success Story: सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई, इंक से हथियार बनाने तक का सफर, सत्यनारायण नुवाल को यूं ही नहीं मिला पद्म श्री सम्मान
नागपुर: राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर अरबों डॉलर का व्यवसायिक साम्राज्य खड़ा करने वाले सत्यनारायण नंदलाल नुवाल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। सोलार इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नुवाल ने अपने करियर की शुरुआत इंक बनाने से की और धीरे-धीरे डिफेंस सेक्टर में हथियार निर्माण तक का लंबा सफर तय किया।
बचपन और शुरुआती संघर्ष
सत्यनारायण नुवाल का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ। आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई सिर्फ 10वीं तक ही हो पाई। 19 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर परिवार की जिम्मेदारियाँ अपने कंधों पर संभाली। जीवन की कठिन परिस्थितियों ने उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
काम की तलाश और अवसर
बेहतरीन अवसर की तलाश में वे महाराष्ट्र के चंद्रपुर आए। वहां उन्हें रिश्तेदार के माध्यम से काम मिला। इसी दौरान उनकी मुलाकात अब्दुल सत्तार अल्लाहभाई से हुई, जिनके पास एक्सप्...










