आरा से इंदौर जाना हुआ मुश्किल, एकमात्र ट्रेन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश
आरा: भोजपुर जिले के आरा से मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए अब सफर बेहद कठिन हो गया है। आरा से इंदौर के लिए चलने वाली एकमात्र स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिए जाने के बाद यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले आरा जंक्शन से ही सीधे इंदौर के लिए ट्रेन मिल जाती थी, लेकिन अब उन्हें दूसरे बड़े स्टेशनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बंद हुई ये ट्रेन
रेलवे द्वारा 09343/44 पटना–आंबेडकर नगर–इंदौर स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया गया है। यह ट्रेन आरा जंक्शन से इंदौर जाने के लिए एकमात्र सीधा विकल्प थी। इसके बंद होते ही आरा और इंदौर के बीच रेल संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है।
अब पटना या डीडीयू जाना मजबूरी
ट्रेन बंद होने के बाद अब यात्रियों को इंदौर या उज्जैन जाने के लिए पहले पटना जंक्शन या फिर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) जाना पड़ रहा है। इन स्टेशनों की द...










