Wednesday, June 17

Bihar

बिहार पुलिस में ‘नो रील्स’ पॉलिसी: ड्यूटी पर मोबाइल चलाया तो निलंबन की गाज
Bihar, State

बिहार पुलिस में ‘नो रील्स’ पॉलिसी: ड्यूटी पर मोबाइल चलाया तो निलंबन की गाज

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर रील देखने या बनाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सख्त आदेश जारी किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्दी में ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए निर्देशों के तहत, ड्यूटी के समय रील बनाने या देखने वाले पुलिसकर्मियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई और निलंबन की संभावना रहेगी। यह कदम पुलिस की छवि सुधारने और कार्यशैली में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है। डीजीपी के निर्देश: आचरण सुधारने का अभियान डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की छवि सुधारने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं। इसके तहत: थानों में पुलिसकर्मियों को मोबाइल पर रील देखने या चैटिंग करने की अनुमति नहीं होगी। थानों में दलालों और बिचौलियों की गतिविधियों पर पू...
“SC/ST एक्ट का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं”: फूट-फूट कर रोया युवक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए कड़े जांच आदेश
Bihar, Politics, State

“SC/ST एक्ट का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं”: फूट-फूट कर रोया युवक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए कड़े जांच आदेश

पटना: बिहार में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। एक भूमि विवाद से जुड़े मामले में पीड़ित युवक की फरियाद सुनते ही डिप्टी सीएम मौके पर ही डीएम और एसपी को तत्काल जांच के आदेश दे दिए। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने साफ कहा कि “कौन है जी, जो गलत लोगों के साथ खड़े होते हैं। जो बार-बार एससी/एसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह कानून सुरक्षा के लिए दिया गया था, उसके दुरुपयोग के लिए नहीं।” युवक की दिल दहला देने वाली फरियादरोते हुए युवक ने बताया, “मां का अभी ऑपरेशन हुआ है – ओपन हार्ट सर्जरी। पिता इसी हालत में हार्ट अटैक से चल बसे। हम अकेले बेटे हैं। सरकारी अमीन को गाली दी गई, फीता छीन लिया गया। रिपोर्ट में भी सब दर्ज है। दो बार हमारे ऊपर एससी/एसटी एक्ट लगाया गया। हमारी पत्नी और माता जब जाती हैं तो उन्हें ...
सांप पालतू है या जंगली? BJP विधायक के सवाल पर मंत्री फंसे, 10 लाख बनाम 4 लाख मुआवजे पर हंगामा
Bihar, Politics, State

सांप पालतू है या जंगली? BJP विधायक के सवाल पर मंत्री फंसे, 10 लाख बनाम 4 लाख मुआवजे पर हंगामा

पटना: बिहार विधानसभा में एक अनोखा लेकिन गंभीर सवाल उठा है। दरभंगा के भाजपा विधायक जीबेश मिश्रा ने सदन में सरकार से पूछा कि क्या सांप पालतू है या जंगली? उन्होंने कहा कि अगर सांप जंगली माना जाता है तो मृतक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। विधायक ने स्पष्ट किया कि सरकार के नियमों के अनुसार जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में मिलते हैं, जबकि सर्पदंश के मामलों में आपदा प्रबंधन विभाग केवल 4 लाख रुपये ही देता है। इस असमानता पर विधायक ने कड़ा सवाल उठाया और पीड़ितों के लिए समान मुआवजे की मांग की। मंत्री फंसे, सांप को किया अलग वर्गीकृतइस सवाल पर पर्यावरण, वन और जलवायु विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने जवाब देते हुए स्वीकार किया कि सांप भी जंगली जानवर ही है। लेकिन उन्होंने कहा कि सांप की श्रेणी हाथी, बाघ जैसे ...
मुजफ्फरपुर: ‘किडनैपिंग नहीं, मेरा 9 साल का लव है’ – युवती ने प्रेमी से शादी कर थाने पहुंचकर सुनाई पूरी कहानी
Bihar, State

मुजफ्फरपुर: ‘किडनैपिंग नहीं, मेरा 9 साल का लव है’ – युवती ने प्रेमी से शादी कर थाने पहुंचकर सुनाई पूरी कहानी

मुजफ्फरपुर (बिहार): नगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता घोषित हुई युवती ने शनिवार को आश्चर्यजनक खुलासा किया। उसने पुलिस से कहा, “सर, मेरा अपहरण नहीं हुआ है, मैंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से मंदिर में विवाह कर लिया है। अब मुझे और मेरे पति को परेशान न किया जाए।” युवती ने पुलिस को पूरी कहानी विस्तार से बताई। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थी और अब अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है। 9 साल पुरानी प्रेम कहानी:युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब 9 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। कुछ समय तक वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में युवक के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, जिसके बाद पारिवारिक दबाव में युवती अपने घर लौट आई। परिजन तैयार नहीं थे, तो मंदिर में शादी:युवती ने कहा कि उसने अपने ...
दरभंगा रेप-मर्डर मामला: सड़क से सदन तक आक्रोश, 6 गिरफ्तार, एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग
Bihar, State

दरभंगा रेप-मर्डर मामला: सड़क से सदन तक आक्रोश, 6 गिरफ्तार, एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग

दरभंगा (बिहार): जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई इस निरंकुश वारदात के बाद रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन, आगजनी और सड़क जाम के कारण पुलिस प्रशासन को सख्त सुरक्षा इंतजाम करना पड़ा। मुख्य आरोपी विकास महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक श्रवण साह और विकास सहनी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 43 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। एसएसपी के खिलाफ गुस्सा:लहेरियासराय टावर पर सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी और विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी क...
बेगूसराय: डेढ़ साल में दो हत्याओं का रहस्य, पहली पत्नी बनी दूसरे पति की भी हत्या की आरोपी – कौन है बंगाल की रहस्यमय लेडी सुनीता?
Bihar, State

बेगूसराय: डेढ़ साल में दो हत्याओं का रहस्य, पहली पत्नी बनी दूसरे पति की भी हत्या की आरोपी – कौन है बंगाल की रहस्यमय लेडी सुनीता?

बेगूसराय (बिहार): जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े खेत में चारा काटने गए किसान भूषण सिंह (45) को बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप मृतक की पहली पत्नी सुनीता देवी पर है, जो अपने पहले पति भूषण सिंह को छोड़ कर बाद में उनके छोटे भाई राजू सिंह से शादी कर चुकी थी। घटना सोमवार की शाम को हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल भूषण सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता देवी का मकसद संपत्ति पर कब्जा करना था। भूषण सिंह के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि सुनीता ने भूषण सिंह की नई घर और कीमती जमीन हड़पने के लिए इस हत्या की योजना बनाई। पहले पति की हत्या का आरोप भी सुनीता पर...
बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर भी चला सम्राट का ‘बुलडोजर’, मुजफ्फरपुर में 90 मकान ध्वस्त
Bihar, State

बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर भी चला सम्राट का ‘बुलडोजर’, मुजफ्फरपुर में 90 मकान ध्वस्त

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एनडीए सरकार के गृह विभाग सम्राट चौधरी की पुलिस-प्रशासनिक टीम ने बालूघाट बांध क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए बीजेपी नेता समेत 90 अवैध निर्माणों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जहां दो बुलडोजर लगाकर सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों, दुकानों और अस्थायी निर्माणों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 30 फीट जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में सिकंदरपुर स्लुइस गेट से लेकर लकड़ीढाई तक बालूघाट बांध रोड के किनारे लगभग 30 फीट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन को अब बुडको (BUDCO) को सौंपा जाएगा, जहां ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जानी है। बताया गया कि लकड़ीढ...
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में आज सड़क पर संग्राम, गांधी मैदान से विधानसभा तक निकलेगा ‘न्याय मार्च’
Bihar, Politics, State

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में आज सड़क पर संग्राम, गांधी मैदान से विधानसभा तक निकलेगा ‘न्याय मार्च’

पटना। बिहार में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गया है। पटना में NEET की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और राज्य में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ आज राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। बजट सत्र के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और ऑल प्रोग्रेसिव वूमेन एसोसिएशन (AIPWA) ने बिहार विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन के तहत मंगलवार को गांधी मैदान से विधानसभा तक ‘न्याय मार्च’ निकाला जाएगा, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ का पटना में समापन जानकारी के अनुसार जहानाबाद से 4 फरवरी को शुरू हुई ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ का समापन सोमवार को पटना में हुआ। इसी क्रम में आज संगठन गांधी मैदान में जुटकर विधानसभा की ओर कूच करेंगे। संगठनों का कहना है कि राज...
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह शहर पटना पहुंचे नितिन नवीन मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन फिलहाल पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, इसी कारण वे बतौर विधायक सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन के मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार विधानसभा पहुंचने की संभावना है। उनके बजट सत्र में शामिल होने को लेकर भाजपा खेमे के मंत्रियों और विधायकों में उत्साह देखा जा रहा है। पटना पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत सोमवार को पटना पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया। बिहार भाजपा की ओर से उनके सम्मान में बापू सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। ...
बिहार में आए 167 पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड गायब, नीतीश सरकार कराएगी जांच
Bihar, Politics, State

बिहार में आए 167 पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड गायब, नीतीश सरकार कराएगी जांच

पटना। बिहार में धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से आए विदेशी नागरिकों को लेकर विधानसभा में बड़ा मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। वर्ष 1995 से 2015 के बीच धार्मिक यात्रा पर बिहार आए कुल 173 विदेशी नागरिकों में से 167 पाकिस्तान से थे, जबकि बाकी ब्रिटेन, रूस और उज्बेकिस्तान से आए थे। हालांकि सरकार का दावा है कि सभी विदेशी नागरिक वापस अपने देश लौट गए, लेकिन पाकिस्तान से आए यात्रियों के बारे में जिला प्रशासन के पास कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी कारण अब यह सवाल उठने लगा है कि कहीं ये पाकिस्तानी नागरिक बिहार में ही तो नहीं बस गए। सरकार ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। विधानसभा में उठी बात, सरकार ने दिया जवाब यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में दी। उन्होंने यह जवाब भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में दिया। सम्राट चौधरी ने बताय...