Wednesday, February 11

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद: राजद नेता मुकेश रौशन ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के संबंधों को लेकर हंगामा मचा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव की बेटी के पिता होने से इनकार किया था और इसके पीछे अपने “5 जयचंद” की सूची का हवाला दिया था। अब इसी सूची में शामिल एक नेता, डॉ. मुकेश रौशन ने तेज प्रताप पर तीखा हमला कर दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

मुकेश रौशन के आरोप:
पूर्व महुआ विधायक मुकेश रौशन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, “तेज प्रताप यादव खुद ही अनुष्का यादव के घर जाते थे और उनकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालते थे। अब कह रहे हैं कि उन्हें जानते ही नहीं। यह ड्रामा बंद होना चाहिए।

रौशन ने आगे कहा कि दूसरों पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन पहले खुद की पोल देखना जरूरी है। उन्होंने तेज प्रताप पर लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी को नुकसान पहुंचाने और वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने के आरोप भी लगाए।

“मामा-भांजी” बयान पर तीखा प्रहार:
तेज प्रताप का यह कथित बयान कि उनका अनुष्का यादव से मामा-भांजी का संबंध है, रौशन ने खारिज कर दिया और कहा कि फोटो और वीडियो देखकर लोग सही अंदाजा लगा सकते हैं।

मजाक उड़ाया:
मुकेश रौशन ने कहा कि तेज प्रताप खुद को पीएम से मिलने की बात करते हैं और अगर हो सके तो डोनाल्ड ट्रंप से भी समय ले लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप ने वरिष्ठ नेताओं जैसे जगदानंद सिंह और दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह का भी अपमान किया है।

राजद में यह विवाद पार्टी की सियासी छवि पर नया सवाल खड़ा कर रहा है और तेज प्रताप के बयान और मुकेश रौशन के हमले से राजनीतिक माहौल और गरमाया हुआ है।

Leave a Reply