Wednesday, June 17

Bihar

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज, 28 फरवरी को होगा मतदान
Bihar, State

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज, 28 फरवरी को होगा मतदान

पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ (PUSU) चुनाव-2026 को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बार लगभग 20,000 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर छात्रसंघ की नई टीम का चयन करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने आचार संहिता लागू कर दी है और कई नए सख्त नियम भी लागू किए गए हैं। पटना विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर कुमार ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए मतदाता सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। मतदाता सूची का मसौदा 6 फरवरी को जारी किया गया था, जिसके बाद 7 से 9 फरवरी के बीच सुधार संबंधी आवेदन लिए गए। 11 फरवरी से नामांकन पत्र बिक्री शुरू चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री 11 फरवरी सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी ह...
नालंदा में पूर्व मुखिया के घर से 3 करोड़ की चोरी, 3 किलो सोना और 8 किलो चांदी गायब
Bihar, State

नालंदा में पूर्व मुखिया के घर से 3 करोड़ की चोरी, 3 किलो सोना और 8 किलो चांदी गायब

नालंदा (ऋषिकेश नारायण सिंह/प्रणय राज): बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक पूर्व मुखिया के घर से लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी अस्थावां प्रखंड के शेरपुर गांव में हुई, जहां चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात अंजाम दिया। चोरी का मामलामामला महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार के घर का है। चोरी के दौरान चोरों ने लगभग 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, कीमती चांदी के बर्तन और 50 हजार रुपये नकद ले उड़े। पूजा-पाठ के दौरान घर खाली थागृहस्वामी रीना सिन्हा ने बताया कि परिवार के सदस्य 30 जनवरी को पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि पर शेरपुर स्थित पैतृक घर में पूजा-पाठ करने आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग बिहारशरीफ लौट गए, जिससे घर पूरी तरह खाली हो गया। इसी अवसर का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ...
बिहार में उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: 47 दुकानों पर FIR, 124 के लाइसेंस रद्द
Bihar, State

बिहार में उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: 47 दुकानों पर FIR, 124 के लाइसेंस रद्द

पटना: बिहार सरकार ने उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य पर बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राज्य के 47 उर्वरक दुकानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 124 दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इस कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग की निगरानी लगातार जारी है और जिन भी प्रतिष्ठानों को कालाबाजारी या जमाखोरी में पाया जाएगा, उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य रबी सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना है। उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धताहालांकि इस सघन अभियान का बाजार पर असर पड़ा है, लेकिन राज्य सरकार ने किसानों की खाद उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है। बिहार में इस समय 1.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.45 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.06 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.43 लाख मीट्रिक टन एमओपी और 1.05 लाख मीट्रिक टन SSP उपलब्ध हैं...
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार
Bihar, State

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): मंगलवार देर रात मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन का ड्राइवर फरार हो गया। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे का विवरण:घटना ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ के महादेवा के समीप हुई। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया। घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतक और घायल:हादसे में मरने वालों में शामिल हैं: विनोद प्रसाद (राजेपुर थाना क्षेत्र के निवासी), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद, और गांव के उपमुखिया गजेंद्र दास। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसकी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार में कोहराम:विनोद प्रसाद का पुत्र घोड़ासहन ...
पटना सिविल कोर्ट को फिर बम धमकी, ईमेल में लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद, 1 बजे उड़ा देंगे’
Bihar, State

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम धमकी, ईमेल में लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद, 1 बजे उड़ा देंगे’

पटना: इस हफ्ते में दूसरी बार पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा था। इससे सुरक्षा व्यवस्था सतर्क हो गई और कोर्ट को तत्काल खाली करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 6:27:49 पर जिला जज को sunniya_dassan@outlook.com ईमेल आईडी से ईमेल भेजकर धमकी दी गई। ईमेल में लिखा गया, “पाकिस्तान कनिमोझी जिंदाबाद, 1:00 बजे पटना सिविल कोर्ट में बम के धमाके होंगे।” पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और पूरी तलाशी अभियान शुरू कर दी। इस दौरान जजों के चैम्बर समेत कोर्ट में मौजूद सभी अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की चप्पे-चप्पे तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगातार धमकियों से अधिवक्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिला। उनका कहना था कि हाल के ...
समस्तीपुर में छात्र का ‘पकड़ौआ विवाह’, नशीली ड्रिंक पिलाकर कराई जबरन शादी
Bihar, State

समस्तीपुर में छात्र का ‘पकड़ौआ विवाह’, नशीली ड्रिंक पिलाकर कराई जबरन शादी

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र नीतीश कुमार को नशीली ड्रिंक पिलाकर अगवा कर उसकी जबरन शादी कर दी गई। पीड़ित छात्र जब होश में आया, तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया और सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसे बताया गया कि उसकी शादी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश शनिवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी पढ़ने गया था। पढ़ाई पूरी कर वापस लौटते समय वह अपने दोस्तों राहुल और कुंदन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने गया। आरोप है कि इसी दौरान दोस्तों ने उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिला दी। नशे की स्थिति में नीतीश को अगवा कर लिया गया और उसकी जबरन शादी की रस्में शुरू कर दी गईं। शादी के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि नीतीश पूरी तरह बेहोश था। बार-बार मंडप में गिरते और सिर झुकते छात्र को वहां मौजूद लोग जबरदस्ती शादी की रस्में ...
अनुष्का यादव की ‘वो’ तस्वीरों ने बढ़ाई तेज प्रताप यादव की मुश्किलें
Bihar, Politics, State

अनुष्का यादव की ‘वो’ तस्वीरों ने बढ़ाई तेज प्रताप यादव की मुश्किलें

पटना: बिहार की सियासत में इस समय तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। मामला अनुष्का यादव की बेटी को जन्म देने से जुड़ा है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने इस बात से साफ इनकार किया कि उनका अनुष्का यादव या उनकी नवजात बेटी से कोई संबंध है। जानकारी के अनुसार, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक बवाल मचा दिया। तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए पोस्ट में 12 साल पुराने रिश्ते का उल्लेख था। पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब इसे सार्वजनिक किया जा रहा है। विवादास्पद तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्टतस्वीरों में अनुष्का यादव नवविवाहित महिला की तरह नजर आ रही थीं। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद तेज प्रताप ने पोस्ट और तस्वीरों को गलत बताते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और...
अदालत के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल खुला, अभिभावकों की उम्मीदें अब भी अधूरी
Bihar, State

अदालत के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल खुला, अभिभावकों की उम्मीदें अब भी अधूरी

पटना: जहानाबाद की एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के लगभग एक महीने बाद, मंगलवार को अदालत के आदेश और पुलिस के निर्देश पर पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मुख्य द्वार फिर से खोला गया। हॉस्टल बंद होने के कारण कई छात्राओं का सामान वहीं छूट गया था। अब छात्राएं अपने परिजनों के साथ हॉस्टल पहुंचीं और अपना सामान वापस ले गईं। पुलिस के निगरानी में प्रक्रिया पूरीजैसे ही पुलिस की गाड़ी हॉस्टल पहुंची, परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस की निगरानी में छात्राओं को हॉस्टल के अंदर ले जाकर उनका सामान लौटाया गया। एक नकाबपोश व्यक्ति ने हॉस्टल का द्वार खोला और प्रशासन की सुविधा में मदद की। अभिभावकों में निराशा और चिंताअरवल से आईं एक अभिभावक जतेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी हॉस्टल में पढ़ रही थी। उन्होंने कहा, “हम आज पुलिस के साथ उसका सामान लेने आए थे। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर भेजने में डर लगता है।” कई अ...
तीन साल बाद थाने के मालखाने से मुक्त हुए रामलला, 6 लाख के बांड पर ‘सपरिवार’ ठाकुरबाड़ी लौटे
Bihar, State

तीन साल बाद थाने के मालखाने से मुक्त हुए रामलला, 6 लाख के बांड पर ‘सपरिवार’ ठाकुरबाड़ी लौटे

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई प्रभु श्रीराम के रामदरबार की अष्टधातु प्रतिमाएं आखिरकार तीन वर्षों के लंबे कानूनी इंतजार के बाद मुक्त हो गईं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोईलवर थाना के मालखाने से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी सहित सात प्रतिमाओं को रिहा किया गया। इस दौरान थाना परिसर में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भावुक माहौल में रामलला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद प्रतिमाओं को पूरे सम्मान के साथ ठाकुरबाड़ी वापस ले जाया गया। 21 जनवरी 2023 को हुई थी चोरीजानकारी के अनुसार, 21 जनवरी 2023 को बक्सर जिले के ढकाइच ठाकुरबाड़ी से राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी समेत सात अष्टधातु प्रतिमाओं की चोरी कर ली गई थी। चोरी के अगले दिन 22 जनवरी 2023 को पुलिस जांच के ...
बिहार में रेंट एग्रीमेंट कराना होगा सस्ता, 50% तक निबंधन शुल्क घटाने की तैयारी
Bihar, Politics, State

बिहार में रेंट एग्रीमेंट कराना होगा सस्ता, 50% तक निबंधन शुल्क घटाने की तैयारी

पटना: बिहार में किराए पर मकान, दुकान या अन्य संपत्ति लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही रेंट एग्रीमेंट और निबंधित लीज एग्रीमेंट के रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 फीसदी तक कटौती करने की तैयारी कर रही है। इस कदम से किराएदारों और मकान मालिकों दोनों को सीधा फायदा मिलेगा। इस प्रस्ताव पर काम शुरू करते हुए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक विशेष समिति (स्पेशल कमेटी) का गठन कर दिया है, जो शुल्क कटौती को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने रेंट एग्रीमेंट को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड कराएं। पटना में 10 लाख से ज्यादा किराएदार, फिर भी रजिस्ट्रेशन बेहद कम विभागीय आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना में होल्डिंग टैक्स देने वाले करीब 3 लाख 10 हजार रजिस्टर्ड घर हैं। नगर निगम के अनुमान के मुताबिक यहां 10 लाख से अधिक किराएदार (घरेलू और व्यावसायिक) रह रहे...