दिल्ली प्रदूषण से हार गई क्रिकेट, BCCI ने टूर्नामेंट मुंबई को सौंपा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार वृद्धि के कारण पुरुषों के अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट का आयोजन अब दिल्ली में नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सौंप दिया है।
टूर्नामेंट मूल रूप से 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होना था, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद BCCI ने कहा कि इतने प्रदूषण में क्रिकेट खेलना सुरक्षित नहीं है।
दिल्ली में लगातार बढ़ता प्रदूषणकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को प्रदूषण स्तर 400 पार कर गया। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिन दिल्ली में प्रदूषण ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर बना रह सकता है। राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा...










