कैच नहीं, मैच हाथ से निकल गया! केएल राहुल की बड़ी चूक से बच गए एडन मार्करम
गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के लिए एक सुनहरा मौका हाथ से निकल गया। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्लिप में एडन मार्करम का आसान कैच छोड़कर भारत को शुरुआती सफलता से वंचित कर दिया। यह चूक ऐसे समय हुई, जब मेहमान टीम अच्छी शुरुआत की ओर बढ़ रही थी।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग, भारत में दो बदलाव
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत ने दो बदलाव करते हुए
साईं सुदर्शन और
नीतीश कुमार रेड्डीको शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी को कॉर्बिन बॉश की जगह टीम में उतारा गया।
मार्करम का ‘लड्डू कैच’ टपका
पहले विकेट के लिए अफ्रीकी ओपनरों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को दबाव में रखा। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मार्करम के बैट से किन...









