Monday, June 22

Natioanal

टैरिफ से बड़ा खतरा प्रदूषण, भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर गीता गोपीनाथ के बयान का शशि थरूर ने किया समर्थन, ‘एयर क्वालिटी जार’ की उठाई मांग
Natioanal

टैरिफ से बड़ा खतरा प्रदूषण, भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर गीता गोपीनाथ के बयान का शशि थरूर ने किया समर्थन, ‘एयर क्वालिटी जार’ की उठाई मांग

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं से कहीं अधिक बड़ा खतरा भारत की अर्थव्यवस्था को पर्यावरण प्रदूषण से है। यह कहना है हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ का। उनके इस आकलन का समर्थन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भी किया है। गुरुवार को दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के सत्र में गीता गोपीनाथ ने कहा कि प्रदूषण से होने वाले आंतरिक नुकसान—जैसे स्वास्थ्य समस्याएं, काम करने की क्षमता में गिरावट और उत्पादकता का नुकसान—वैश्विक टैरिफ बदलावों से पैदा होने वाले जोखिमों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर हैं। उन्होंने प्रदूषण को केवल सामाजिक या स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक बड़े आर्थिक जोखिम के रूप में रेखांकित किया। हवा और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी है आर्थिक स्थिरता गोपीनाथ के अनुसार,...
एसआईआर आदेश में ‘अवैध प्रवासियों’ का स्पष्ट उल्लेख नहीं सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को चुनाव आयोग ने माना सही
Natioanal

एसआईआर आदेश में ‘अवैध प्रवासियों’ का स्पष्ट उल्लेख नहीं सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को चुनाव आयोग ने माना सही

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से कहा कि विशेष गहन संशोधन (SIR) से जुड़े आदेश में यह साफ़ तौर पर नहीं लिखा गया था कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य अवैध प्रवासियों की पहचान करना भी है। चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने अदालत की इस टिप्पणी को स्वीकार करते हुए कहा कि आदेश में इसका कोई प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं था। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमलया बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि एसआईआर आदेश में नागरिकता के सत्यापन को इस अभियान का लक्ष्य बताकर दर्ज नहीं किया गया था। पीठ ने कहा कि यदि किसी प्रक्रिया का असर नागरिक अधिकारों पर पड़ता है, तो उसका उल्लेख और उद्देश्य दोनों स्पष्ट होने चाहिए। चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को बताया निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आयोग की ओर से दलील रखते हुए राकेश द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संशोधन पूरी तरह निष्पक्ष, ...
जांघ के टिशू से बना घुटने का नया कुशन देश में पहली बार सफल हुई ‘नी-सैल्वेज’ सर्जरी, घुटना ट्रांसप्लांट टला
Natioanal

जांघ के टिशू से बना घुटने का नया कुशन देश में पहली बार सफल हुई ‘नी-सैल्वेज’ सर्जरी, घुटना ट्रांसप्लांट टला

नई दिल्ली। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में देश की पहली ‘नी-सैल्वेज’ सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। इस अनोखी सर्जरी के जरिए 30 वर्षीय महिला को गंभीर घुटने के दर्द से राहत मिली है और कम उम्र में घुटना ट्रांसप्लांट कराने की नौबत टल गई है। महिला लंबे समय से घुटने में असहनीय दर्द से पीड़ित थी। जांच में पता चला कि उसके घुटने का मेनिस्कस पूरी तरह फट चुका था। पहले मेनिस्कस रिपेयर की सर्जरी की गई, लेकिन खून की कम सप्लाई के कारण घाव ठीक नहीं हो सका और सर्जरी असफल रही। इसके बाद आखिरी विकल्प के रूप में डॉक्टरों ने ‘नी-सैल्वेज’ तकनीक अपनाने का फैसला किया। जांघ के टिशू से तैयार किया नया कुशन इस अत्याधुनिक सर्जरी में मरीज की जांघ (फीमर) के टिशू से नया कुशन तैयार कर उसे मेनिस्कस की जगह प्रत्यारोपित किया गया। यह कुशन घुटने की हड्डि...
कल का मौसम 23 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 किमी/घंटे की तेज हवा; IMD अलर्ट जारी
Natioanal

कल का मौसम 23 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 किमी/घंटे की तेज हवा; IMD अलर्ट जारी

  देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है।   9 राज्यों में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इन राज्यों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।   उत्तर भारत में शीतलहर का खतरा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। हरियाणा के गु...
‘बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ – प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी कमर, पूछे सख्त सवाल
Natioanal

‘बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ – प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी कमर, पूछे सख्त सवाल

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने दिल्ली सरकार, नगर निगम और एनसीआर राज्यों की एजेंसियों को लॉन्ग टर्म उपायों पर ऐक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि CAQM (Central Air Quality Management Commission) की सिफारिशों पर क्या कदम उठाए गए, इसकी पूरी जानकारी कोर्ट को दी जाए।   कोर्ट ने जारी किए सख्त निर्देश CAQM की ओर से अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए 15 दीर्घकालिक उपायों की सिफारिश की है। इनमें शामिल हैं:   पुरानी वाहनों का चरणबद्ध निरस्तीकरण PUC (Pollution Under Control) प्रणाली को मजबूत करना मेट्रो और रेल नेटवर्क का विस्तार नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति और वाहन स्क...
पीएम मोदी के सामने ट्रंप हुआ नरम, भारत की कूटनीति ने अमेरिका को झुकाया
Natioanal

पीएम मोदी के सामने ट्रंप हुआ नरम, भारत की कूटनीति ने अमेरिका को झुकाया

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति अपना रुख अचानक नरम कर लिया है। स्विट्जरलैंड के दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुझे बहुत आदर है। वह शानदार व्यक्ति और मेरे दोस्त हैं। हम अच्छा ट्रेड डील करने जा रहे हैं।” यह वही ट्रंप हैं, जिन्होंने पहले भारत पर 50% टैरिफ लगाया था और देश की तेल नीति पर दबाव डालने की कोशिश की थी।   पीएम मोदी की कूटनीति का असर भारत ने स्पष्ट कर दिया कि अपनी नीति और राष्ट्रहित को किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव से प्रभावित नहीं होने देंगे। इसके परिणामस्वरूप ट्रंप की कठोरता नरम हुई। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ही अमेरिकी निवेशक डेविड रूबेनस्टीन ने कहा कि अगले 20-30 साल में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।   भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का दबा...
Republic Day से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, अलकायदा आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर जारी
Natioanal

Republic Day से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, अलकायदा आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर जारी

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: गणतंत्र दिवस 2026 से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉण्टिनेंट (AQIS) से जुड़े आतंकी मोहम्मद रेहान का पोस्टर सार्वजनिक किया है। पुलिस के अनुसार, रेहान दिल्ली का निवासी है और लंबे समय से खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की रडार पर है। यह पहला मौका है जब किसी वांछित आतंकी की तस्वीर सुरक्षा अलर्ट पोस्टर में शामिल की गई है।   फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से निगरानी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त तैनाती की गई है। पूरे इलाके को सीसीटीवी नेटवर्क से कवर किया गया है, जिसे अत्याधुनिक फेशियल रिकग्...
बीजेपी को जवान बनाने में जुटे नितिन नबीन, युवा मोर्चा अध्यक्षों से शुरू हुई रणनीति
Natioanal, Politics

बीजेपी को जवान बनाने में जुटे नितिन नबीन, युवा मोर्चा अध्यक्षों से शुरू हुई रणनीति

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यभार संभालते ही पार्टी संगठन में बड़े बदलाव पर काम शुरू कर दिया है। इसका लक्ष्य संगठन में युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देना और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक नए नेतृत्व को मजबूत करना है।   युवा नेताओं को मिलेगी कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्षों और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्षों के पदों के लिए उम्र सीमा तय की गई है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष 35 साल से कम उम्र के और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष 32 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। पार्टी की नई लीडरशिप बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक नियुक्तियों में युवाओं को प्राथमिकता दे रही है, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और युवा दृष्टिकोण आए।   बैठक में स्पष्ट हुआ पुराना इरादा बुधवार को नितिन नबीन ने र...
अरावली में अवैध खनन रोकने कमेटी गठित, सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगे एक्सपर्ट के नाम
Natioanal

अरावली में अवैध खनन रोकने कमेटी गठित, सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगे एक्सपर्ट के नाम

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वत में अवैध खनन से होने वाली अपूरणीय क्षति पर गंभीर चिंता जताई है। बुधवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इस मामले की व्यापक और समग्र जांच के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाने का आदेश दिया। कोर्ट ने अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और कोर्ट सलाहकार के. परमेश्वर से कहा कि वे चार हफ्ते के भीतर ऐसे पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों के नाम सुझाएं, जो खनन के क्षेत्र में विशेषज्ञ हों।   कोर्ट के निर्देशन में करेगी काम सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह कमेटी केवल कोर्ट के निर्देश और कड़ी निगरानी में काम करेगी। कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि वह पहाड़ियों के बीच 500 मीटर के अंतराल वाले इलाकों में नियंत्रित खनन की अनुमति के मानक तय करे, ताकि पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक निरंतरता प्रभावित न हो।   प्रदूषण नियंत्रण पर भी सख्त ...
महाविनाश की चेतावनी: कलाई-II जलविद्युत परियोजना से पूर्वोत्तर की पारिस्थितिकी और आजीविका पर संकट
Natioanal

महाविनाश की चेतावनी: कलाई-II जलविद्युत परियोजना से पूर्वोत्तर की पारिस्थितिकी और आजीविका पर संकट

  अरुणाचल प्रदेश, 22 जनवरी: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने लोहित नदी पर 1,200 मेगावॉट (MW) की कलाई-II जलविद्युत परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए मंजूरी दी है। रन-ऑफ-रिवर डिजाइन के कारण इसे सुरक्षित मानते हुए हजारों रोजगार के अवसरों का दावा किया गया है और चीन से सटे होने के कारण इसका रणनीतिक महत्व भी बताया जा रहा है।   लेकिन विशेषज्ञ और स्थानीय आदिवासी इस परियोजना को गंभीर पर्यावरणीय खतरे के रूप में देख रहे हैं। पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) रिपोर्ट में संकटग्रस्त सफेद पेट वाले बगुले जैसी दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी को नजरअंदाज किया गया है। इससे पूर्वोत्तर भारत की नाजुक पारिस्थितिकी और स्थानीय आजीविका पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है।   ऊर्जा सुरक्षा और विकास के दावे THDC इंडिया लिमिटेड के तहत 14,176 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना से सालाना 485.3 करोड...