‘जान बचाने वाले जान ले रहे…’: दिल्ली धमाके को लेकर पूर्व सेना अधिकारी का बड़ा दावा, बोले– पाकिस्तानी डीप स्टेट शामिल
नई दिल्ली, 21 नवंबर। लाल किले के पास हुए आत्मघाती धमाके को लेकर सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन (रि.) ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस हमले में पाकिस्तान की डीप स्टेट, आईएसआई और जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका साफ दिखाई देती है। ढिल्लन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकियों के मॉड्यूल में ऐसे सफेदपोश लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिन पर किसी को शक नहीं होता—और यही लोग ‘टिक-टिक करते टाइम बम’ साबित हो रहे हैं।
‘पाकिस्तानी डीप स्टेट का हाथ साफ दिखता है’
एएनआई को दिए इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन ने कहा कि लाल किले के पास हुआ धमाका पुलवामा हमले की तरह बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है।उन्होंने कहा,"पाकिस्तानी डीप स्टेट का एजेंडा भारत में आतंक फैलाना है। जैश-ए-मोहम्मद उसी का तैयार किया हुआ प्रोडक्ट है और इस मॉड्यूल पर जैश का साफ-साफ सिग्नेचर दिखाई दे रहा है।"
ढि...









