Friday, March 20

Entertainment

राजपाल यादव गुरुवार को होंगे रिहा! सलमान खान-अजय देवगन ने उठाया मदद का बीड़ा, मैनेजर ने की पुष्टि
Entertainment

राजपाल यादव गुरुवार को होंगे रिहा! सलमान खान-अजय देवगन ने उठाया मदद का बीड़ा, मैनेजर ने की पुष्टि

मुंबई। तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव जल्द ही रिहा हो सकते हैं। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान और अजय देवगन सहित कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। राजपाल यादव पिछले कुछ समय से 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। सलमान, अजय और कई सितारों ने बढ़ाया हाथ मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव के लिए कई बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा, "सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और कई अन्य सितारे राजपाल की मदद कर रहे हैं। डेविड धवन से भी बातचीत हुई है। यह देखना बेहद खुशी की बात है कि इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया।" गोल्डी ने आगे कहा, "घर के सभी सदस्य चाहते हैं कि राजपाल यादव जल्द से जल्द रिहा हों। हमें उम्मीद है कि वे गुरुवार तक जमानत पर रिहा हो जाएंगे।" घर में होने वाला है पारिवारिक कार्यक्रम गोल्डी ...
मास्टर राजू: 6 की उम्र में मुंबई में घर खरीदा, 10 साल में नेशनल अवॉर्ड, ‘नशेड़ी’ से ‘नारद’ तक का सफर
Entertainment

मास्टर राजू: 6 की उम्र में मुंबई में घर खरीदा, 10 साल में नेशनल अवॉर्ड, ‘नशेड़ी’ से ‘नारद’ तक का सफर

मुंबई। बॉलीवुड के उन कम ही चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक हैं मास्टर राजू, जिन्होंने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री में छाप छोड़ दी थी। 6 साल की उम्र में ही मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में घर खरीदने वाला यह बाल कलाकार, 10 साल की उम्र में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुका था। लेकिन बड़े होने पर मास्टर राजू को वह पहचान नहीं मिली, जो बचपन में हासिल हुई थी। फहीम अजानी से मास्टर राजू तक मास्टर राजू का असली नाम फहीम अजानी था। उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा था। 5 साल की उम्र में उन्होंने गुलजार की फिल्म ‘परिचय’ के ऑडिशन में हिस्सा लिया। रोने के बावजूद उन्हें कास्ट कर लिया गया। इसी फिल्म के दौरान संजीव कुमार ने उन्हें ‘मास्टर राजू’ कहा, और नाम फेमस हो गया। बचपन में ही उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अनिल कपूर और जीतेंद्र जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। सफलता और फीस मा...
सबरीमाला सोना चोरी केस में ED ने साउथ सिनेमा के दिग्गज जयराम को भेजा समन, ‘कांतारा’ में कर चुके हैं काम
Entertainment

सबरीमाला सोना चोरी केस में ED ने साउथ सिनेमा के दिग्गज जयराम को भेजा समन, ‘कांतारा’ में कर चुके हैं काम

कोच्चि/चेन्नई। सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साउथ सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता जयराम को समन जारी किया है। उन्हें 17 फरवरी 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि जयराम इस केस में आरोपी नहीं हैं, लेकिन उनसे मामले से जुड़े विवरण और किसी भी संभावित फाइनेंशियल कनेक्शन की जानकारी लेने के लिए पूछताछ की जाएगी। जयराम कौन हैं? जयराम सुब्रमण्यम, जिनका जन्म 10 दिसंबर 1964 को केरल के पेरुंबवूर में हुआ, मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है और 200 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। जयराम को पद्मश्री सम्मान, दो केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स और कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं। उनका करियर मिमिक्री आर्टिस्ट, प्लेबैक सिंगर और चेंडा-तबला वादक के रूप में शुरू हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआ...
रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपये, पुलिस अलर्ट मोड में
Entertainment

रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपये, पुलिस अलर्ट मोड में

मुंबई। बॉलीवुड में अपराधियों की धमकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारे इन अपराधी गिरोहों के निशाने पर हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी, इसके बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली। अब खबर है कि सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को भी धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड में आ गई है और लगातार नजर रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के अनुसार गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास ट्रेस हुई है। पुलिस इन सुरागों की तहकीकात कर रही है और सुरक्षा बढ...
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट बीच में रोका, महिलाओं के प्रति बदसलूकी देखकर लिया सख्त एक्शन
Entertainment

‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट बीच में रोका, महिलाओं के प्रति बदसलूकी देखकर लिया सख्त एक्शन

फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों से मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने देखा कि कुछ लड़कियों के साथ असभ्य व्यवहार किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने शो को बीच में रोक दिया और सुरक्षा टीम से तुरंत मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। सिंगर ने स्टेज पर कहा- “अगर महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी” जैस्मिन ने स्टेज पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से कहा:"सिक्यॉरिटी, कृपया इन दोनों लोगों को यहां से हटा दें, ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने दर्शकों से संवाद करते हुए कहा:"अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।" जैस्मिन के इस साहसिक कदम ने सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना बटोरी। ...
रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादाइयां’ पर 12 साल बाद हाई कोर्ट का 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना
Entertainment

रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादाइयां’ पर 12 साल बाद हाई कोर्ट का 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना

बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कोचादाइयां’ एक बार फिर चर्चा में है। मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर जे मुरली मनोहर और उनकी कंपनी मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड पर ₹2.52 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मेकर्स चार हफ्ते के भीतर जुर्माना चुकाएं, अन्यथा छह महीने की जेल की सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। यह मामला कर्ज, चेक बाउंस और धोखाधड़ी से जुड़ा है और इसमें रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत का नाम भी सामने आया है। मामले की पृष्ठभूमि ‘कोचादाइयां’ को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रजनीकांत, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन रजनीकांत के कारण यह खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रही। मामला एडवरटाइजिंग एजेंसी ‘एडब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड’ को मुआव...
राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ ने किया सबकुछ तहस-नहस, जेल तक जाना पड़ा पड़ा अभिनेता को
Entertainment

राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ ने किया सबकुछ तहस-नहस, जेल तक जाना पड़ा पड़ा अभिनेता को

बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव की एक फिल्म ‘अता पता लापता’ उनके करियर के लिए भारी साबित हुई। इस फिल्म में कुल 170 कलाकार थे, जिसमें ओम पुरी, असरानी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह, विक्रम गोखले, विजय राज और सत्यदेव दुबे जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल थे। राजपाल यादव ने खुद बताया कि फिल्म में पहली बार फोरग्राउंड में म्यूजिक और बैकग्राउंड में ड्रामा को एक साथ पेश किया गया। फिल्म बनाना बना चुनौतीपूर्ण सफरराजपाल यादव ने अपने प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर खुलकर बताया कि उन्होंने इस फिल्म को आर्थिक और पेशेवर जोखिम उठाकर बनाया। उन्होंने कहा, “ये फिल्म हमारे लिए एक प्रयोग थी, जिसमें 170 कलाकारों ने काम किया। मैंने इसे बनाने से पहले 200-300 बार अपने दिमाग में ही सोच-समझकर पकाया। इसका उद्देश्य था अर्थपूर्ण और मनोरंजक सिनेमा पेश करना।” फिल्म का टाइटल ‘अता पता लापता’ मजाक-...
उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाया गर्भाशय निकालवाने का गंभीर आरोप
Entertainment

उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाया गर्भाशय निकालवाने का गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण की निजी जिंदगी अब सुर्खियों में है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने मंगलवार, 10 फरवरी को महिला थाना में सिंगर, उनके भाई संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रंजना ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनका यूट्रस (गर्भाशय) बिना उनकी जानकारी के निकालवाया। रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंचीं और बताया कि वे सुपौल जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को उदित नारायण से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। बाद में उदित ने मुंबई में सिंगिंग करियर बनाने के दौरान दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली। रंजना के मुताबिक, 1996 में उदित नारायण ने अपने भाइयों के साथ उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाकर उनका यूट्रस निकालवाया। इस दौरान दीपा भी मौज...
अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज, होली पर आएगी फिल्म – 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग
Entertainment

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज, होली पर आएगी फिल्म – 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ के साथ बड़े पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म का टीजर और रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म होली के मौके पर 5 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। टीजर में दिखा अनिल कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतारफिल्म का 1 मिनट 7 सेकेंड का टीजर फैंस के लिए एक्साइटमेंट का पैकेज है। इसमें अनिल कपूर अपनी जीप में दिखाई दे रहे हैं, जिसके पीछे लिखा है – ‘फौजी’, जबकि वह रिटायर्ड हो चुके हैं। उम्रदराज होने के बावजूद उन्हें हल्के में लिया जाता है, लेकिन उनका किरदार अपनी ताकत और जोश से सभी को चौंका देता है। टीजर में फैसल खान का किरदार शुरुआत में सौरभ शुक्ला के किरदार से पूछता है – “ये किसको लेकर आए हो? हम का कहे थे? बड़ा चाहिए, उम्र में नहीं।” इसके बाद अनिल कपूर का किरदार सामने वाले को अपनी ताकत दिखाकर जवाब देता है, जिससे उनके...
सुनीता आहूजा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, गोविंदा संग पुराने अच्छे दिनों की याद दिलाई
Entertainment

सुनीता आहूजा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, गोविंदा संग पुराने अच्छे दिनों की याद दिलाई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दो साल से उनके रिश्तों में दरार की अटकलें चर्चा में रही हैं। इस बीच, गोविंदा ने अपने और सुनीता के बीच उठी बहस और लगाए गए आरोपों पर करारा जवाब दिया। इसी के बाद सुनीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति गोविंदा और दिवंगत सास निर्मला देवी के साथ नजर आ रही हैं। सुनीता ने यह फोटो 10 फरवरी की देर रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। फोटो किसी इवेंट के दौरान क्लिक की गई थी, जिसमें तीनों ने मिलकर पोज दिया था। फोटो के कैप्शन में सुनीता ने लिखा:"पुराने अच्छे दिन जल्द ही वापस आएंगे। जय माता दी।" इस पोस्ट पर सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने दो लाल दिल के इमोजी और भांजी आरती सिंह ने रेड हार्ट के साथ ‘नज़र बट्टू’ वाला इमोजी पोस्ट किया। गोविंदा के जवाब ने बढ...