Wednesday, February 11

उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाया गर्भाशय निकालवाने का गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण की निजी जिंदगी अब सुर्खियों में है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने मंगलवार, 10 फरवरी को महिला थाना में सिंगर, उनके भाई संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रंजना ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनका यूट्रस (गर्भाशय) बिना उनकी जानकारी के निकालवाया।

This slideshow requires JavaScript.

रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंचीं और बताया कि वे सुपौल जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को उदित नारायण से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। बाद में उदित ने मुंबई में सिंगिंग करियर बनाने के दौरान दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली।

रंजना के मुताबिक, 1996 में उदित नारायण ने अपने भाइयों के साथ उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाकर उनका यूट्रस निकालवाया। इस दौरान दीपा भी मौजूद थीं। रंजना ने बताया कि जब उन्होंने 2006 में मुंबई लौटकर घर पहुंचने की कोशिश की, तो उन्हें गाली दी गई और घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद उन्हें ससुराल (नेपाल) से भी भगा दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं।

पहली पत्नी की शिकायत और कोर्ट का मामला
रंजना ने बताया कि उन्होंने सुपौल के फैमिली कोर्ट में भी उदित नारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है, जिसकी सुनवाई अभी लंबित है। उन्होंने महिला आयोग में भी शिकायत की थी, जिसमें उदित नारायण ने उन्हें अपनी पत्नी होने की पुष्टि की और कहा था कि वे उनका ख्याल रखेंगे। हालांकि, रंजना का कहना है कि उन्हें आज तक वह सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली, और वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं।

पुलिस ने कहा कि रंजना की शिकायत करीब 30 साल पुरानी है। पहले पुराने मामले की जांच होगी और उसके आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उदित नारायण ने समझौते से इनकार किया
फरवरी 2025 में सुपौल की फैमिली कोर्ट में पेश होकर उदित नारायण ने रंजना से समझौते से मना कर दिया और लिखा कि यह सब उनके पैसे ऐंठने की कोशिश है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताया।

पहली पत्नी को दिया गया सहयोग
महिला आयोग की जांच में यह पाया गया कि उदित नारायण ने रंजना को हर महीने 15,000 रुपये, बाद में बढ़ाकर 25,000 रुपये और 1 करोड़ रुपये का घर और एग्रीकल्चर लैंड दिए हैं। घर में कमरा बनाकर उन्हें 6,000 रुपये प्रति माह किराया दिया गया।

दूसरी पत्नी और बेटे की जानकारी
उदित नारायण ने दीपा गहतराज से दूसरी शादी की, जो बॉलीवुड में करियर बनाने आई थीं। दोनों के बेटे आदित्य नारायण का जन्म 1987 में हुआ, जो आज खुद एक प्रसिद्ध गायक हैं।

Leave a Reply