Saturday, June 27

This slideshow requires JavaScript.

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज, होली पर आएगी फिल्म – 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ के साथ बड़े पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म का टीजर और रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म होली के मौके पर 5 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

This slideshow requires JavaScript.

टीजर में दिखा अनिल कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार
फिल्म का 1 मिनट 7 सेकेंड का टीजर फैंस के लिए एक्साइटमेंट का पैकेज है। इसमें अनिल कपूर अपनी जीप में दिखाई दे रहे हैं, जिसके पीछे लिखा है – ‘फौजी’, जबकि वह रिटायर्ड हो चुके हैं। उम्रदराज होने के बावजूद उन्हें हल्के में लिया जाता है, लेकिन उनका किरदार अपनी ताकत और जोश से सभी को चौंका देता है।

टीजर में फैसल खान का किरदार शुरुआत में सौरभ शुक्ला के किरदार से पूछता है – “ये किसको लेकर आए हो? हम का कहे थे? बड़ा चाहिए, उम्र में नहीं।” इसके बाद अनिल कपूर का किरदार सामने वाले को अपनी ताकत दिखाकर जवाब देता है, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं।

इसके पहले अनिल कपूर ने दो पोस्टर भी शेयर किए थे, जिसमें वह खून से लथपथ और क्रोध से भरे दिखाई दे रहे थे। यह साफ संकेत देता है कि फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘सूबेदार’ में अनिल कपूर अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं, जबकि राधिका मदान उनकी बेटी श्यामा के रोल में हैं। फिल्म में पिता-पुत्री के रिश्तों को सुलझाने की कहानी के साथ-साथ घर और परिवार की रक्षा के लिए दुश्मनों से भिड़ाई दिखाई जाएगी।

फिल्म में सौरभ शुक्ला और फैसल खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और प्रोडक्शन में विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी शामिल हैं। डायलॉग्स सुरेश त्रिवेणी और सौरभ द्विवेदी ने लिखे हैं।

अनिल कपूर के एक्शन और ड्रामा के इस जबरदस्त मेल को देखकर फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply