
मुंबई। बॉलीवुड में अपराधियों की धमकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारे इन अपराधी गिरोहों के निशाने पर हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी, इसके बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली। अब खबर है कि सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को भी धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा
पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड में आ गई है और लगातार नजर रखी जा रही है।
क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के अनुसार गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास ट्रेस हुई है। पुलिस इन सुरागों की तहकीकात कर रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पिछली घटनाओं का सिलसिला
-
साल 2024 में सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर फायरिंग की गई थी। उस हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी।
-
इसके अलावा, सलमान के म्यूजिक वीडियो और कपिल शर्मा के शो से जुड़े लोग भी इन धमकियों के निशाने पर रहे हैं।
-
हाल ही में रणवीर सिंह को वॉट्सएप के जरिए ‘वॉइस नोट’ के माध्यम से धमकी मिली थी।
पुलिस की कार्रवाई
मुंबई क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, गैंग ने रेकी के लिए अपने अलग-अलग गुर्गों को लगाया था। पुलिस इन लोगों को पकड़ने और आगामी अपराधों को रोकने के लिए लगातार सतर्क है।
बॉलीवुड में दहशत का माहौल
इन धमकियों ने इंडस्ट्री में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं। बॉलीवुड के सितारे और उनके करीबी अब और अधिक सतर्क हैं।
मुंबई पुलिस लगातार सुरक्षा बढ़ा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड में है।
