O Romeo की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, शाहिद कपूर वैलेंटाइन डे टॉप 10 ओपनिंग में मार सकते हैं बाज़ी
बॉलीवुड के लवर बॉय शाहिद कपूर और हरदिलअज़ीज़ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘O Romeo’ इस शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हुई और शुरुआती घंटों में ही शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली। ट्रेड एनालिस्ट्स और फैंस दोनों को उम्मीद है कि यह फिल्म वैलेंटाइन डे के टॉप 10 ओपनिंग्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब होगी।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म तब रिलीज़ हो रही है, जब सनी देओल की ‘Border 2’ धीरे-धीरे थकती दिख रही है और रानी मुखर्जी की ‘Mardani 2’ का जलवा भी खत्म हो चुका है। ऐसे में शाहिद कपूर के लिए यह वैलेंटाइन डे बड़ा अवसर साबित हो सकता है।
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट:‘O Romeo’ की एडवांस बुकिंग मंगलवार दोपहर से शुरू हुई। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक 3,500 शोज के लिए प्री-बुकिंग हुई। फिल्म के लिए ...










