Friday, March 20

Entertainment

राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, चार दिन और जेल में रहेंगे अभिनेता
Entertainment

राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, चार दिन और जेल में रहेंगे अभिनेता

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। चेक बाउंस मामले की सुनवाई दौरान अदालत ने वकील के अनुरोध पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी। फिलहाल राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में चार और दिन बिताने होंगे। अदालत का सख्त संदेश जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा,"आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपने वादे पूरे नहीं किए। इससे पहले कई मौकों पर आपने बयान दिया कि पैसे लौटाए जाएंगे, लेकिन हर बार इसमें नाकाम रहे।" अदालत ने श‍िकायतकर्ता से कहा कि उन्हें जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट में पहले की गई चुनौती के बावजूद कोई राहत नहीं मिली है। वकील की दलील और सुनवाई का टालना राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि उन्होंने क्लाइंट से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा, "हम सोमवार तक कुछ न कुछ लेकर आ...
‘मैं कभी ENT सर्जन हुआ करता था’ : च्यवनप्राश ऐड ने रद्द कर दिया श्रीराम लागू का मेडिकल लाइसेंस
Entertainment

‘मैं कभी ENT सर्जन हुआ करता था’ : च्यवनप्राश ऐड ने रद्द कर दिया श्रीराम लागू का मेडिकल लाइसेंस

मुंबई: मराठी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू की जिंदगी केवल फिल्मी पर्दे तक सीमित नहीं थी। उन्होंने पहले ईएनटी सर्जन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन एक विज्ञापन की वजह से उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया। डाबर च्यवनप्राश ऐड का विवाद साल 1980 में लागू डाबर च्यवनप्राश के एक विज्ञापन में नजर आए। उस समय विवाद खड़ा हुआ कि एक डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने पैसों के लिए ऐड किया, जिसे इंडियन मेडिकल काउंसिल (एमसीआई) ने नैतिक टकराव मानते हुए उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया और उन्हें मेडिकल प्रैक्टिस से रोक दिया। थिएटर से एक्टिंग की ओर श्रीराम लागू ने बीजे मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री हासिल की और पुणे व तंजानिया में ईएनटी सर्जन के रूप में प्रैक्टिस की। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में पहले वर्ष के दौरान उनका परिचय थिएटर से हुआ और उनका जुनून धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर बढ़ा। उन्हो...
राजपाल यादव को अनूप जलोटा देंगे 5 लाख, फिल्म इंडस्ट्री से अब तक 1.57 करोड़ रुपये की मदद
Entertainment

राजपाल यादव को अनूप जलोटा देंगे 5 लाख, फिल्म इंडस्ट्री से अब तक 1.57 करोड़ रुपये की मदद

नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे लगातार मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। इस सूची में अब भजन गायक और बिग बॉस कंटेस्टेंट अनूप जलोटा का नाम भी जुड़ गया है। अनूप जलोटा का वीडियो बयान अनूप जलोटा ने हाल ही में एक वीडियो बयान में कहा,"मुझे अपने दोस्त राजपाल यादव की परेशानियों के बारे में पता चला है। वह जेल में हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए। मैंने देखा कि कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं, इसलिए मैं भी उन्हें 5 लाख रुपये भेज रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें राहत मिलेगी।" स्टार्स की मदद से बढ़ी राहत राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद ने उनका समर्थन किया। वहीं, डेविड धवन, रतन नैन, गुरु रंधा...
‘हम बेटे सिद्धू मूसेवाला के पैसों के लिए धक्‍के खा रहे हैं’
Entertainment

‘हम बेटे सिद्धू मूसेवाला के पैसों के लिए धक्‍के खा रहे हैं’

मानसा: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे की कमाई और कंपनियों में पैसों की हेराफेरी के खिलाफ मानसा SSP दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे की कंपनियों के मैनेजर्स उनके हक का पैसा रोक रहे हैं और पंजाब पुलिस ने अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की। माता-पिता ने कहा- पुलिस हाथ नहीं लगाती सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा,"हमें अपने बेटे की कमाई से दूर रखा जा रहा है। हमने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, इसे जांच के लिए SSP को भेजा गया, लेकिन छह महीने से फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।" उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी कागजात और रिकार्ड पुलिस को सौंप दिए हैं। उनका आरोप है कि कंपनियों के मैनेजर्स उनके बेटे की कमाई अपने पास रखे हुए हैं और उन्हें रुपये नह...
अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक संग जमाया डांस, ‘देवर-भौजी’ की जोड़ी देख फैंस हुए दीवाने
Entertainment

अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक संग जमाया डांस, ‘देवर-भौजी’ की जोड़ी देख फैंस हुए दीवाने

मुंबई: टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में अपनी मासूमियत और धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली अंकिता लोखंडे ने हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में वापसी की है। इस सीजन में उन्होंने कृष्णा अभिषेक के साथ एक जोरदार डांस करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। देवर-भाभी की जोड़ी ने लूटे सभी के दिल शो के सेट पर अंकिता और कृष्णा का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एनर्जी फैंस को खूब भा रही है। अंकिता हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं, जबकि कृष्णा काले रंग के कपड़ों में हैंडसम दिखाई दिए। दोनों ने झूमकर और लहराते हुए डांस किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा,"भाभी और देवर की जोड़ी ही कमाल है।"दूसरे ने कहा,"हम वीकेंड कलर्स पर नमिक पॉल को भी गेस्ट के रूप में देखना चाहते हैं, यह बहुत शानदार होगा।" अंकिता ने शो के सेट के अनुभव साझा किए...
ममता मोहनदास: फ्लॉप डेब्यू, दो बार कैंसर, टूटी शादी… हिम्‍मत और हौसले की मिसाल ‘महाराजा’ की हीरोइन
Entertainment

ममता मोहनदास: फ्लॉप डेब्यू, दो बार कैंसर, टूटी शादी… हिम्‍मत और हौसले की मिसाल ‘महाराजा’ की हीरोइन

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर ममता मोहनदास का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। जहां कुछ स्टार्स को सफलता आसानी से मिल जाती है, वहीं ममता की जिंदगी हमेशा संघर्ष और चुनौतियों से भरी रही। फिल्मी सफर की शुरुआत बहरीन में जन्मी और पली-बढ़ी ममता भारत ग्रेजुएशन करने आईं। 21 साल की उम्र में उन्हें मलयालम फिल्म 'मयूखम' (2005) में लीड रोल का मौका मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन ममता के अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उन्हें छोटे-छोटे रोल और फिल्मों में ऑफर मिलने लगे। ममता ने ममूटी और सुरेश गोपी जैसी हस्तियों के साथ फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान 'बिग बी' (2007) से मिली। सिंगिंग में भी छाया नाम ममता ने अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाया। उनके गाने 'डैडी मम्मी' (विल्लू, 2009) के बाद उन्हें तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में कई हिट गा...
KRK का दावा- राजपाल यादव कर्ज चुकाना नहीं चाहते, ₹50 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद पत्नी जेल क्यों नहीं गई?
Entertainment

KRK का दावा- राजपाल यादव कर्ज चुकाना नहीं चाहते, ₹50 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद पत्नी जेल क्यों नहीं गई?

मुंबई/नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव के चल रहे कर्ज़ केस को लेकर एक्टर और आलोचक KRK (कमाल आर खान) ने विवादित बयान दिया है। KRK का दावा है कि राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन वे कर्ज चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि राजपाल यादव की पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं। KRK ने ट्वीट कर किया खुलासा KRK ने ट्वीट किया:"यह मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है। तो उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? मेरे दोस्त ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का हिस्सा चुका दिया है। राजपाल ने भी बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया है और उसे लौटाया नहीं। कुछ महीने पहले ही राजपाल मेरे दोस्त के लिए एक अपार्टमेंट खरीद रहे थे।" KRK ने यह भी बताया कि राजपाल यादव की उत्तर प्रदेश स्थित प्रॉपर्टी 2024 में सील कर दी गई थी, क्योंकि वे 11 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका प...
राजपाल यादव का प्रेमानंद महाराज संग वीडियो फिर चर्चा में, महाराज ने पहले ही चेताया था संकट का अंदेशा
Entertainment

राजपाल यादव का प्रेमानंद महाराज संग वीडियो फिर चर्चा में, महाराज ने पहले ही चेताया था संकट का अंदेशा

मुंबई/नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव का दो महीने पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजपाल महाराज प्रेमानंद जी से मुलाकात कर रहे हैं और महाराज का संदेश अब लोगों के लिए खासा चर्चित बन गया है। वीडियो में महाराज कहते दिखाई दे रहे हैं:"कल समस्या में फंस जाएंगे तो इंसान देखेगा कि राजपाल आ रहा है, तो साइड में हो जाएगा। समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं, इसलिए उनका स्मरण करते रहो।" राजपाल यादव ने महाराज से कही ये बातें वीडियो में राजपाल यादव जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे हुए बताते हैं कि उन्होंने 2020 में पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री से दीक्षा ली थी और तब से कई यज्ञों में भाग लिया। राजपाल कहते हैं:"हम अभिनय करते रहे और दादाजी के साथ रहे। स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज ने साबित किया कि ईश्वर है।" इसके बाद राजपाल ने महाराज से अपने व्यक्तिगत जीवन औ...
राजपाल यादव की मदद में अक्षय कुमार की चुप्पी, फैंस पूछ रहे- ‘वेलकम 3’ के स्टार कहां हैं?
Entertainment

राजपाल यादव की मदद में अक्षय कुमार की चुप्पी, फैंस पूछ रहे- ‘वेलकम 3’ के स्टार कहां हैं?

मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। चेक बाउंस केस में उन्हें जेल की सजा हुई है। 2010 के इस मामले में राजपाल ने साफ किया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इसलिए जेल जाना उनके लिए अनिवार्य हो गया। 5 फरवरी को उन्होंने खुद सरेंडर किया। इस बीच इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से राजपाल यादव के लिए मदद के कई प्रयास हुए। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गुरु रंधावा और अन्य कई बड़े सितारों ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया। अक्षय कुमार की चुप्पी पर उठ रहे सवाल हालांकि, अक्षय कुमार की तरफ से अब तक कोई मदद नहीं आई है। राजपाल यादव अक्षय के साथ ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टु द जंगल’ यानी ‘वेलकम 3’ में नजर आने वाले हैं। अक्षय के सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ी संख्या में फैंस लगातार उनसे गुहार लगा रहे हैं कि वे राजपाल की मदद करें। फैंस के कमेंट में कहा गय...
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग में मर्दानी 3 को पीछे छोड़ा, पहले दिन कमाई के रेस में सबसे आगे
Entertainment

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग में मर्दानी 3 को पीछे छोड़ा, पहले दिन कमाई के रेस में सबसे आगे

लखनऊ/मुंबई: बॉलीवुड में वैलेंटाइन्स डे वीकेंड के पहले ही दिन दर्शकों के बीच रोमांच और उत्साह का माहौल बन गया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग ने बीते 24 घंटों में जबरदस्त उछाल देखा है। शुक्रवार, 13 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म ने प्री-बुकिंग में रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज ‘मर्दानी 3’ को पीछे छोड़ दिया है। 24 घंटे में तीन गुना वृद्धि Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग बुधवार सुबह 16,577 टिकटों से गुरुवार सुबह तक बढ़कर 50,648 टिकटों तक पहुंच गई। इस दौरान फिल्म ने 1.19 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया। ब्लॉक सीटों को जोड़कर कुल एडवांस कमाई 3.27 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ‘मर्दानी 3’ को पीछे छोड़ते हुए साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की वापसी जोरदार हो सकती है। बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ क्या कह...