Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

राजपाल यादव को अनूप जलोटा देंगे 5 लाख, फिल्म इंडस्ट्री से अब तक 1.57 करोड़ रुपये की मदद

नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे लगातार मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। इस सूची में अब भजन गायक और बिग बॉस कंटेस्टेंट अनूप जलोटा का नाम भी जुड़ गया है।

This slideshow requires JavaScript.

अनूप जलोटा का वीडियो बयान

अनूप जलोटा ने हाल ही में एक वीडियो बयान में कहा,
“मुझे अपने दोस्त राजपाल यादव की परेशानियों के बारे में पता चला है। वह जेल में हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए। मैंने देखा कि कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं, इसलिए मैं भी उन्हें 5 लाख रुपये भेज रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें राहत मिलेगी।”

स्टार्स की मदद से बढ़ी राहत

राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद ने उनका समर्थन किया। वहीं, डेविड धवन, रतन नैन, गुरु रंधावा, तेजप्रताप यादव, केआरके, राव इंद्रजीत सिंह यादव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मीका सिंह ने आर्थिक मदद का ऐलान या भेजा।

कुल मदद: सामने आए आंकड़ों के अनुसार अब तक 1.57 करोड़ रुपये राजपाल यादव के लिए जमा हो चुके हैं।

गुरु रंधावा का ऐलान

गुरु रंधावा ने घोषणा की कि उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव नजर आएंगे।

राजपाल यादव पर बकाया कर्ज

राजपाल यादव ने 2010 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म फ्लॉप होने के बाद बकाया राशि ब्याज समेत बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। जेल में रहकर राजपाल ने कहा,
“मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई और उपाय भी नहीं दिखता। इंडस्ट्री में हर कोई अपने दम पर है।”

जेल में सरेंडर

राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राहत के लिए दायर याचिका खारिज होने के बाद छह महीने की सजा काट रहे हैं।

Leave a Reply