Box Office पर ‘ओ रोमियो’ की सधी शुरुआत, सुबह के शोज में तालियों की गूँज, एडवांस बुकिंग भी रही शानदार
मुंबई: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक सधी हुई शुरुआत की है। फिल्म के सुबह के शोज में दर्शक तालियों के साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए। एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म की सफलता की ओर इशारा कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट:Sacnilk के अनुसार, कुल 12,344 शोज के लिए फिल्म की 1.18 लाख से अधिक टिकटें प्री-बुक हो चुकी थीं। इससे 3.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन सुनिश्चित हुआ। यदि ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो पहले दिन के लिए कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.90 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
फिल्म की खासियत और स्टारकास्ट:विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों से सजी है। फिल्म की कहानी हुसैन...










