आज इन शेयरों में दिख रही तेजी, Novartis India और GMDC समेत मिले प्रॉफिट के संकेत
नई दिल्ली: शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को तेजी का जोरदार रुख देखने को मिला। दोनों प्रमुख सूचकांक चढ़कर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 316.57 अंक बढ़कर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 116.90 अंक की बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ।
बाजार को समर्थन बैंकिंग और मेटल सेक्टर में मजबूती और व्यापार समझौते में प्रगति के सकारात्मक संकेतों से मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 633.94 अंक की तेजी के साथ 83,132.08 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी भी 209.2 अंक की तेजी के साथ 25,663.55 अंक के उच्चतम स्तर तक उछला।
तेजी में शामिल प्रमुख कंपनियां
शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सि...










